न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें – ‘फुकरे 3’ का पहला गाना हुआ रिलीज, जमकर थिरकी चौकड़ी, भारती सिंह ने फिर थामी राइफल

एक्टर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त के साथ तैयार हैं। ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 7:07:11

देखें – ‘फुकरे 3’ का पहला गाना हुआ रिलीज, जमकर थिरकी चौकड़ी, भारती सिंह ने फिर थामी राइफल

एक्टर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त के साथ तैयार हैं। ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर देखने से ही लगा था कि यह एक बार फिर फुल ऑन मस्ती फिल्म होगी। मेकर्स ने आज सोमवार (11 सितंबर) को फिल्म का पहला गाना 'वे फुकरे' रिलीज कर दिया। यह सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में ‘हनी’, ‘लाली’ और ‘चूचा’ के साथ ‘पंडित जी’ भी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

‘फुकरे वे’ एक फुट-टैपिंग सॉन्ग है। इस ट्रैक को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। देव नेगी और असीस कौर ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने तैयार किए हैं, जबकि कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है। वरुण शर्मा ने इंस्टाग्राम पर गाना साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, 'सारे फुकरों के लिए एक फुकरा गाना। 'वे फुकरे' आउट नाउ।' गाना साझा करने के तुरंत बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन को लाल दिल और फायर इमोटिकॉन से भर दिया है।

‘फुकरे 3’ की रिलीज डेट 28 सितंबर है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया गया। यह फिल्म पहले 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन इस डेट पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया। इस बार फैंस अली फजल को मिस कर सकते हैं। ‘फुकरे 3’ में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा पहले की तरह लीड रोल में हैं।

fukrey 3 movie,pankaj tripathi,varun sharma,pulkit samrat,richa chadha,bharti singh,bharti shooting,bharti rifle

भारती सिंह ने अपने व्लॉग पर शेयर किया किस्सा

भारती सिंह आज पूरे देश में टॉप क्लास कॉमेडियन के रूप में मशहूर हैं। भारती ने स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है। वह जब भी किसी प्रोग्राम में या स्टेज पर परफोरमेंस देती हैं तो सबके हंसी के मारे पेट में दर्द होने लगता है। भारती में हंसाने की गजब की कला है। आपको बता दें कि भारती जबरदस्त कॉमेडियन होने के साथ एक शानदार निशानेबाज (शूटर) भी हैं।

वह एक नेशनल लेवल शूटर रह चुकी हैं। उन्हें राइफल शूटिंग का काफी शौक रहा है। अब भारती ने अपने व्लॉग पर इससे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। भारती ने कहा कि 15 साल पहले मैं राइफल शूटिंग की प्रेक्टिस करती थी। जब मैं नेशनल के लिए जाती थी तब सबकी अपनी-अपनी राइफल होती थी और हम यूनिवर्सिटी की तरफ से जाते थे।

तब मैं अपने आपको बड़ा कोसती थी। तब मैंने खुद से कहा था कि मुझे बहुत सारे पैसे कमाने हैं और खुद की राइफल खरीदनी है। भारती ने व्लॉग में एक के बाद एक अपने टारगेट को परफेक्ट हिट कर बता दिया कि वे अभी भी चूकी नहीं हैं। भारती को उनके कोच ने जल्द नियमित अभ्यास शुरू करने की सलाह दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार