न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, छठ गीतों के लिए थीं मशहूर, सलमान की फिल्मों में भी गाए लोकप्रिय गाने

साल 1991 में पद्मश्री और साल 2018 में पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित मशहूर गायिका शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 10:56:51

लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, छठ गीतों के लिए थीं मशहूर, सलमान की फिल्मों में भी गाए लोकप्रिय गाने

साल 1991 में पद्मश्री और साल 2018 में पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित मशहूर गायिका शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शारदा 72 साल की थीं। उन्होंने मंगलवार (5 नवंबर) रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह साल 2017 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थीं। शारदा के बेटे अंशुमान ने उनके निधन की जानकारी दी। अंशुमान ने बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा, उसी स्थान पर जहां करीब एक महीने पहले पिता का अंतिम संस्कार हुआ था।

एक ही महीने में माता-पिता को खोना अंशुमान के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। पिता का निधन ब्रेन हैमरेज से हुआ था। शारदा के जाने से भोजपुरी संगीत जगत में शोक की लहर छा गई। शारदा को उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ के गीतों के लिए जाना जाता है। खास बात ये है कि छठ त्योहार के पहले ही दिन नहाय-खाय के मौके पर शारदा ने इस संसार से विदाई ली। सोमवार को उनका छठ गीत यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। 'दुखवा मिटाए छठी मैया' टाइटल वाला ये वीडियो गाना फैंस को इस कदर पसंद आया कि इसके 1 ही दिन में 2 लाख से ज्यादा व्यू हो गए।

शारदा ने ढेरों लोकप्रिय गानों को अपनी मधुर आवाज से संजोया है। उन्हें बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। शारदा ने सलमान खान के करिअर की पहली सुपरहिट मूवी 'मैंने प्यार किया' में भी एक गाना ‘कहे तो से सजना’ गाया था, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसके लिए उन्हें 76 रुपए मिले थे। शारदा ने ‘हम आपके हैं कौन’ में 'बाबुल तुमने जो सिखाया' और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ मूवी में 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' जैसे मन को सुकून देने वाले गाने भी गाए। शारदा ने करीब 9 एल्बम में 62 छठ गीत गाए हैं।

sharda sinha,folk singer sharda sinha,sharda sinha death,sharda sinha passes away,sharda sinha chhath puja song,pm narendra modi,Salman Khan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि

शारदा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। शारदा एक लोक और शास्त्रीय गायिका थीं जो अपने क्षेत्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए जानी जाती हैं। वह बिहार कोकिला के नाम से लोकप्रिय हैं और मुख्य रूप से मैथिली और भोजपुरी में गाती हैं। उन्होंने 1970 के दशक में अपने संगीत करिअर की शुरुआत की।

शारदा के खाते में ‘केलवा के पात पर उगलन सूरज मल झाके झुके’, ‘हे छठी मैया’, ‘हो दीनानाथ’, ‘गंगा जी के पनिया’, ‘कार्तिक मास इजोरिया’, ‘सूरज भइले बिहान’, ‘बांझी केवड़वा धइले’, ‘सुपावो ना मिले माई’, ‘पहिले पहिल छठी मैया’ जैसी कई सदाबहार गाने शामिल हैं। शारदा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया और उनके योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं।

आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सांसद डॉ. मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शारदा को श्रद्धांजलि दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार