न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भंसाली की ‘हीरामंडी’ से कई एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट, देखें टीजर, इस फिल्म में साथ दिखेंगी सारा-अनन्या

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर हैं। भंसाली अब तक फैंस को ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Feb 2024 1:18:34

2 News : भंसाली की ‘हीरामंडी’ से कई एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट, देखें टीजर, इस फिल्म में साथ दिखेंगी सारा-अनन्या

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर हैं। भंसाली अब तक फैंस को ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी शानदार फिल्मों की सौगात दे चुके हैं। भंसाली अब OTT पर भी मोस्ट अवेटेड वेबसीरीज 'हीरामंडी' से डेब्यू करने वाले हैं। इसमें कई एक्ट्रेस एकसाथ नजर आएंगी। मेकर्स ने आज गुरुवार (1 फरवरी) को इसका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया। कलाकारों और निर्माताओं ने ‘हीरामंडी’ के पहले लुक की झलक दिखाई।

‘हीरामंडी’ के साथ भंसाली ने आजादी से पहले भारत में वेश्याओं के जीवन में प्यार और धोखे की कहानियों को बयां किया है। झलक से पता चलता है कि कभी तवायफ भी रानी की तरह रहा करती थीं। वीडियो की शुरुआत में मनीषा कोइराला अजीब सी मुस्कान के साथ दिखती हैं। इसके बाद अदिति राव रॉयल लुक में दिखती हैं। सोनाक्षी सिन्हा चेहरे पर गुस्से के साथ नजर आती हैं।

ये सीरीज 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित वेश्याओं और उनके संरक्षकों की कहानियों के माध्यम से एक जिले ‘हीरामंडी’ की सांस्कृतिक वास्तविकता को दिखाती है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक्स (ट्विटर) पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखिए, जहां प्यार और मुक्ति का टकराव होता है। महान रचनाकार भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' की पहली झलक देखें।” नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर भी झलक दिखाई है। सीरीज में ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी मुख्य भूमिका में हैं। अभी इसकी ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेट अनाउंस नहीं की गई है।

सारा अली खान और अनन्या पांडे हैं एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सारा अली खान की दोस्ती किसी से छुपी हुई नहीं है। वे बचपन की दोस्त हैं और एक-दूसरे के साथ बहुत मजबूत बोंडिंग शेयर करती हैं। पिछले दिनों उन्हें ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन में देखा गया था। दोनों ने खुद की जिंदगी से जुड़े कई मसलों पर खुलकर बात की थी। अब ताजा रिपोर्टों के अनुसार सारा-अनन्या को एक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में साथ काम करते देखा जा सकता है।

हाल ही दोनों मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बाहर कैजुअल लुक में स्पॉट हुई थीं। अनन्या ने खुले बालों के साथ व्हाइट टैंक टॉप और जीन्स कैरी की थी। सारा के लुक पर नजर डालें तो उन्होंने व्हाइट क्रॉप टी-शर्ट और पैंट पहनी थी। दोनों ही सिंपल लुक के बावजूद बेहद सुंदर लग रही थीं। अभी ‘कॉकटेल 2’ को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

फैंस अपनी दोनों चहेती एक्ट्रेस सारा और अनन्या को साथ देखने को बेताब हैं। बता दें कि ‘कॉकटेल’ फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें सारा के पिता सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पैंटी लीड रोल में थे। यह डायना की पहली फिल्म थी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और रणदीप हुड्डा के भी खास रोल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम