न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूनम पांडे के घर में लगी आग, लकी रहा ‘सीजर’, तलाक के बाद से लगातार ट्रोलिंग पर बोलीं कुशा कपिला

पूनम पांडे की पहचान सोशल मीडिया सेंसेशन, मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में है। पूनम अपनी हॉट फोटो और वीडियो के साथ बिंदास बोल के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 12:52:38

पूनम पांडे के घर में लगी आग, लकी रहा ‘सीजर’, तलाक के बाद से लगातार ट्रोलिंग पर बोलीं कुशा कपिला

पूनम पांडे की पहचान सोशल मीडिया सेंसेशन, मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में है। पूनम अपनी हॉट फोटो और वीडियो के साथ बिंदास बोल के कारण चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल पूनम को लेकर जो खबर आ रही है वह उनके फैंस को तकलीफ देगी। दरअसल उनके घर में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घर के अंदर का अधिकतर सामान जलकर खाक हो गया। हादसे की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जिस समय आग लगी उस समय पूनम का पेट डॉग ‘सीजर’ घर में ही था, जिसे वहां मौजूद नौकरानी ने बचा लिया। डॉग फिलहाल पूनम की बहन के पास है और बिल्कुल ठीक है। अभी तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया। जानकारी के अनुसार जब आग लगी तो पूनम अपने अपार्टमेंट में नहीं थीं।

सोसाइटी में रहने वाले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उनमें बेडरूम की भी एक फोटो है। इसमें देखा जा सकता है कि कमरे में लगा एसी पूरी तरह से खाक हो गया। दीवार की हालत भी भयावह है। पूनम बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर रहती हैं।

poonam pandey,poonam pandey residence,actress poonam pandey,kusha kapila,zoravar ahluwalia,arjun kapoor,sukee,tahnk you for coming

2 महीने पहले जोरावर सिंह अहलूवालिया और कुशा कपिला हो गए थे अलग

एक्ट्रेस कुशा कपिला इन दिनों बॉलीवुड में काफी बिजी हो गई हैं। जल्द ही उनकी दो फिल्में 'थैंक्यू फॉर कमिंग' और 'सुखी' रिलीज होने वाली है। कुशा इनका प्रमोशन कर रही हैं। बता दें कि कुशा ने प्राइवेट जॉब करते-करते क्रिएटिव और मजाकिया वीडियो बनाने शुरू किए थे। इससे कुशा को 'प्लान ए प्लान बी', 'घोस्ट स्टोरीज' और 'मसाबा मसाबा' जैसी वेब सीरीज में काम करने का मौका मिला था और उनके टैलेंट को नोटिस कर लिया गया।

कुशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका 6 वर्ष की शादी के बाद जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक हो गया। दोनों ने लव मैरिज की थी। कुशा के तलाक को 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन लोग आज भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। उन्हें भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। अब एक बार फिर कुशा ने इस पर रिएक्ट किया है। कुशा ने कहा-“लोग मेरी प्रोफाइल पर जिस प्रकार के गंदे कमेंट्स कर रहे हैं, उनमें से एक भी मेरे काम से जुड़ा नहीं है। मैं कई दफा सोचती हूं कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर लिखूंगी।

खुद को डिफेंड करते हुए एक आर्टिकल लिखूंगी, मीडिया के कुछ सेक्शन्स को ट्रोल करूंगी पर फिर सोचती हूं कि मैं कितनी प्रीवलेज्ड हूं। मेरे पास कितने सारे लोग हैं जो मुझे सपोर्ट करते हैं, सॉलिड फैमिली है, दोस्त जो मेरा साथ दे रहे हैं, सोशल सर्कल मेरा कितना अच्छा है। मुझे अवसर प्राप्त हुआ है एक फिल्म करने का, जिसमें मैं डांस भी कर रही हूं। मैंने ये सब कमाया है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इतना कुछ मिला है।” पिछले दिनों कुशा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार