न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर एक्टर दिवंगत सदाशिव अमरापुरकर के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर सदाशिव अमरापुरकर आज भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। उनकी खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 10:55:13

मशहूर एक्टर दिवंगत सदाशिव अमरापुरकर के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर सदाशिव अमरापुरकर आज भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। उनकी खास अदाकारी उन्हें सब कलाकारों से अलग बनाती थी। इस बीच उनसे जुड़ी एक खबर सामने आई है। दरअसल दिवंगत अभिनेता के घर पर बुधवार (13 दिसंबर) को आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सदाशिव के अहमदनगर में सुमन अपार्टमेंट में 4 फ्लैट हैं, जिसमें शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई।

जिस वक्त आग लगी, वहां कई लोग थे। हालांकि राहत की बात ये है कि आग लगने पर अधिकतर लोग बाहर आ गए और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फ्लैट में ज्योति भोर नाम की एक महिला मौजूद थी, उसे कुछ चोटें आई हैं, जिसे रेस्क्यू करते ही अस्पताल पहुंचा दिया गया।

हादसा करीब दोपहर 2 बजे हुआ और इस हादसे में फ्लैट में मौजूद सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग लगी, वह सदाशिव की पत्नी सुनंदा सदाशिव के नाम पर है। सुनंदा ने ये फ्लैट किराए पर दिया हुआ है।

sadashiv amrapurkar,actor sadashiv amrapurkar,late actor sadashiv amrapurkar,ahmednagar,flat fire

सदाशिव ने साल 2014 में दुनिया को कह दिया था अलविदा

उल्लेखनीय है कि सदाशिव का 2014 में फेफड़ों में सूजन के चलते निधन हो गया था। वे 64 साल के थे। उन्होंने फरिश्ते, ‘इश्क’, ‘सड़क’, ‘हम हैं कमाल के’, ‘अर्ध सत्य’, ‘आग’, ‘जंग’, ‘खतरनाक’, ‘आंटी नं.1’, ‘राजा भैया’ और ‘आंखें’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनका करिअर 80 के दशक में शुरू हुआ था। सदाशिव ने अलग-अलग तरह की भूमिकाओं को अंजाम दिया।

मुख्य रूप से विलेन का रोल निभाने वाले सदाशिव ने कॉमेडियन के रूप में भी खूब रंग जमाया। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले वह थिएटर की दुनिया में छाए हुए थे। उन्होंने सिनेमा में गोविंद निहलानी की फिल्म 'अर्ध सत्य' से डेब्यू किया था। सदाशिव ने दिबाकर बनर्जी की ‘बॉम्बे टॉकीज’ में एक कैमियो भूमिका निभाते हुए अपनी अंतिम ऑन स्क्रीन उपस्थिति दर्ज कराई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम