न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार संतोषी को 2 साल की जेल और 2 करोड़ रुपए का जुर्माना, रवीना को हर दिन आती है इनकी याद

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को आज शनिवार (17 फरवरी) को जामनगर कोर्ट ने एक चेक बाउंस मामले मे जेल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Feb 2024 7:31:20

2 News : राजकुमार संतोषी को 2 साल की जेल और 2 करोड़ रुपए का जुर्माना, रवीना को हर दिन आती है इनकी याद

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को आज शनिवार (17 फरवरी) को जामनगर कोर्ट ने एक चेक बाउंस मामले मे जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 67 वर्षीय संतोषी को 2 साल की सजा सुनाते हुए 2 करोड़ रुपए भरने का आदेश दिया है। मामला कुछ यूं हैं कि संतोषी ने जामनगर के व्यवसायी अशोकलाल से 1 करोड़ रुपए उधार लेने के बाद उनके पैसे नहीं चुकाए थे। ऐसे में अशोकलाल ने संतोषी पर जामनगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था। मामला साल 2015 का है।

फिलहाल इस मामले में संतोषी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। संतोषी साल 2019 में सुनवाई के लिए पेश हुए थे। वकील ने बताया था कि संतोषी और अशोकलाल करीबी दोस्त हैं। अशोकलाल ने संतोषी को एक करोड़ रुपए उधार दिए थे। इस पर संतोषी ने उन्हें 10 लाख रुपए के 10 चेक दिए, जो दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए। अशोकलाल ने संतोषी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई।

मामला दर्ज होने के बाद 18 सुनवाइयों में संतोषी कोर्ट नहीं पहुंचे। उल्लेखनीय है कि संतोषी इन दिनों फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। संतोषी 'घायल', 'दामिनी', 'घातक', 'अंदाज अपना अपना', 'चाइना गेट', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी कई चर्चित फिल्में बना चुके हैं। उनके खाते में 3 राष्ट्रीय और 6 फिल्मफेयर पुरस्कार हैं।

रवीना के पिता मशहूर फिल्ममेकर दिवंगत रवि टंडन के नाम पर चौक का उद्घाटन

एक्ट्रेस रवीना टंडन पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में हैं। वह वेब सीरीज में दिखी थीं, तो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा रवीना और उनकी बेटी राशा थडानी कई मौकों पर साथ स्पॉट की जा चुकी हैं। कहा जा रहा है कि राशा जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। बहरहाल हम बात कर रहे हैं रवीना के पिता प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रवि टंडन की, जिन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दीं।

रवि का साल 2022 में निधन हो गया था। आज 17 फरवरी को उनकी 87वीं बर्थ एनिवर्सरी पर मुंबई के जुहू में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा गया है। रवीना ने ‘रवि टंडन चौक’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर राशा व रवीना की मां वीना टंडन भी वहां मौजूद रहीं। रवीना ने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर भी बांटीं।

रवीना ने उद्घाटन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो पोप्स। आप जिंदा रहें। हर दिन आपकी याद आती है। इसके साथ ही रवीना ने एक श्लोक भी लिखा। रवि 1970 से 1980 के दशक के एक बेहतरीन फिल्ममेकर थे। उन्होंने ‘अनकही’, ‘खेल-खेल में’, ‘मजबूर’ और ‘जिंदगी’ जैसी फिल्में बनाईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम