न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तब्बू हुईं 52 की, अजय-करीना सहित इन सितारों ने यूं किया विश, परिणीति कर रहीं दिवाली की तैयारी

एक्ट्रेस तब्बू आज शनिवार (4 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 52 साल की हो गईं। उनका असली नाम तब्बसुम फातिमा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 6:31:08

2 News : तब्बू हुईं 52 की, अजय-करीना सहित इन सितारों ने यूं किया विश, परिणीति कर रहीं दिवाली की तैयारी

एक्ट्रेस तब्बू आज शनिवार (4 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 52 साल की हो गईं। उनका असली नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है। उनकी बड़ी बहन फरहा ने भी कई फिल्मों में काम किया है। तब्बू को जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनके साथी कलाकारों ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। एक्टर अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तब्बू का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें एक कार के अंदर बैठे देखा जा सकता है।

अजय ने लिखा, “कभी-कभी पहियों के पीछे, कभी-कभी स्क्रीन के पीछे लेकिन तुम्हारे साथ काम करना हमेशा एक रोमांच होता है।” करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तब्बू की एक मोनोक्रोमैटिक ग्रे फोटो शेयर की और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो डियर तब्बू...आपका दिन शानदार रहे!” कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अपने बच्चों दीवा, आन्या और जार के साथ तब्बू की तस्वीरें साझा कीं।

फराह ने लिखा, "पिछले 27 सालों से मेरी एक अनोखी "दुनिया से अलग" दोस्त है.. जो अपने जन्मदिन पर गायब हो जाती है.. मुझे पोस्ट करने के लिए नई तस्वीरें नहीं लेने देती। बर्थडे गिफ्ट के रूप में सिर्फ अंडा-करी खाती है! इसलिए मैं पुरानी तस्वीरें डालने के लिए मजबूर हूं....जन्मदिन मुबारक हो @tabutiful .. मैं तुम्हें वैसे ही प्यार करती हूं जैसे तुम हो और अंडा करी आने वाली है।”

सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "खूबसूरत तब्बू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल शानदार हो।” शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो टिंपू! ढेर सारा प्यार, दुआएं, मुस्कुराहट और हग्स और किसेज भेज रही हूं, मेरी जान! यहां कई और वर्षों की दोस्ती है!” अनिल कपूर ने लिखा, “तब्बू को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपकी कला भी उतनी ही शानदार है जितनी आप हैं।”

उल्लेखनीय है कि तब्बू अभी तक सिंगल हैं। साउथ एक्टर नागार्जुन के साथ उनके रिलेशन की खूब चर्चा होती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू को पिछली बार विशाल भारद्वाज की थ्रिलर 'खुफिया' में देखा गया था, जो अक्टूबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब वह 'द क्रू' में करीना, कृति सेनन के साथ दिखाई देंगी।

शादी के बाद परिणीति चोपड़ा की पहली दिवाली, फोटो की शेयर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी को अभी बहुत कम समय हुआ है। ऐसे में वह लगातार चर्चाओं में रहती हैं। मीडिया और फैंस की नजरें परिणीति की हर बात पर रहती है। परिणीति भी अपने चाहने वालों का पूरा ख्याल रखती हैं। वह लगातार खुद के बारे में अपडेट देती रहती हैं। यहां तक की परिणीति अब तक कई दफा अपनी शादी की अलग-अलग रस्मों वाली झलकियों से रूबरू करा चुकी हैं। वह अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं।

परिणीति की शादी के बाद ये पहली दिवाली है और उन्होंने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिणीति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रस्ट कलर के सूट में फोटो अपलोड की हैं। परिणीति ने कैप्शन में लिखा-“दिवाली बिगेंस।”

परिणीति मेहंदी और सिंदूर फ्लॉन्ट करती दिखीं। परिणीति ने सिंपल से ईयरिंग पहने हैं और पोनी की हुई है। वह पोज दे रही हैं। परिणीति ने हाल ही में पहला करवाचौथ सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थीं। गौरतलब है कि परिणीति और आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार