न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में स्टार कास्ट के साथ पहुंचे ये सितारे, एक-दूसरे को इग्नोर करती दिखीं आलिया-नीतू, वीडियो वायरल

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। फिल्म भारत में करीब 550 करोड़ रुपए कमा चुकी है और अभी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jan 2024 11:02:49

‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में स्टार कास्ट के साथ पहुंचे ये सितारे, एक-दूसरे को इग्नोर करती दिखीं आलिया-नीतू, वीडियो वायरल

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। फिल्म भारत में करीब 550 करोड़ रुपए कमा चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। साउथ इंडियन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फैंस को यह मसालेदार और इमोशनल ड्रामा खूब जमा। इस बीच शनिवार (6 जनवरी) को फिल्म की अपार सफलता देखते हुए दूसरी सक्सेस पार्टी रखी गई।

इसमें रणबीर पत्नी आलिया भट्ट और पूरे परिवार के साथ नजर आए। इसके साथ ही बॉलीबुड के तमाम सेलेब्स ने भी शिरकत की। सोशल मीडिया पर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। रणबीर-आलिया को क्यूट अंदाज में देखा गया। आलिया ने अपने स्टाइल और चार्म से महफिल लूट ली। आलिया को बैकलेस ब्लू साटन गाउन में स्पॉट किया गया। रणबीर वेलवेट ब्लेजर के साथ ब्लैक कलर की साटन शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।

पोज देते हुए रणबीर, आलिया को करीब खींचते दिखाई दिए। रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया के पिता मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट भी फैमिली फोटो के लिए पैपराजी के सामने पोज देते दिखे। ब्लैक थीम वाली पार्टी में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। इनमें रणबीर-आलिया के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना, प्रेम चोपड़ा, सुरेश ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये, सिद्धांत कार्निक, संदीप रेड्डी वांगा, निर्माता भूषण कुमार और अन्य कलाकार का नाम शामिल है। इनके अलावा डिनो मोरिया, विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी, राशा थडानी, जेनेलिया डिसूजा और उनके पति रितेश देशमुख ने भी पार्टी की शान बढ़ाई।

नीतू और आलिया का व्यवहार देख लोग लगा रहे हैं अटकलें

सक्सेस पार्टी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लग रहा है कि आलिया भट्ट और उनकी सास नीतू कपूर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। नीतू बहू को इग्नोर करती दिखीं। वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर ने पहले अपनी मां का हाथ पकड़कर एंट्री ली। इसके बाद उनके साथ महेश भट्ट और आलिया भी पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराने लगे। ऐसे में रणबीर ने तुरंत आलिया को हाथ पकड़ने को कहा और एक्ट्रेस उन्हें निहारने लगीं।

हालांकि इस दौरान एक भी ऐसा मौका नहीं आया जब आलिया ने सास की तरफ देखा हो। यहां तक कि दोनों ने एक भी बार फोटो एकसाथ क्लिक नहीं कराई। दोनों ही पोज देते समय एक-दूसरे को इग्नोर कर रही थीं। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने सास-बहू का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ‘एनिमल’ के प्रीमियर के दौरान भी नीतू ने एक बार भी आलिया के साथ मीडिया को पोज नहीं दिए थे। उन्होंने तब भी रणबीर का हाथ पकड़कर ऐसे ही एंट्री की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार