न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फाइटर’ के तीसरे गाने का टीजर हुआ रिलीज, एयरपोर्ट पर सबा के साथ स्पॉट हुए ऋतिक, वीडियो वायरल

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 6:53:12

2 News : ‘फाइटर’ के तीसरे गाने का टीजर हुआ रिलीज, एयरपोर्ट पर सबा के साथ स्पॉट हुए ऋतिक, वीडियो वायरल

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है इसके लिए बेचैनी और बढ़ गई है। फिल्म से ऋतिक रोशन, दीपिका पादकोण व अनिल कपूर जैसे सितारों के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं। इसके दो गाने ‘शेर खुल गए’ और ‘इश्क जैसा कुछ’ रिलीज हो चुके हैं। दोनों गाने ही सोशल मीडिया पर छा गए और फैंस में इनके प्रति जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली।

अब आज शनिवार (6 जनवरी) को 'फाइटर' के थीम सॉन्ग 'हीर आसमानी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गाने में दीपिका और ऋतिक स्क्वाड्रन पायलट के रूप में दिख रहे हैं। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर करते हुए लिखा-“जमीन वालों को समझ नहीं आनी..मेरी #heerasmaani!’ गाना 8 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। गाने में ऋतिक और दीपिका के साथ एक्टर करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे।

जोश और जज्बे से भरपूर यह गाना पायलटों को समर्पित है। इसमें ऋतिक और दीपिका के बीच एक दमदार केमिस्ट्री दिखाई गई है। मेकर्स इस फिल्म को भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी के तौर पर डेवलप करने का प्लान कर रहे हैं। ‘फाइटर’ लगभग 250 करोड़ में बनाई गई फिल्म है। इसकी शूटिंग असम, हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर और मुंबई में की गई है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ ने साल 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।

सबा आजाद के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर मुंबई लौटे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। ऋतिक की चाहे पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ दोनों हमेशा चर्चाओं में रहती है। गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर उनका नाम सुर्खियां बटोरता है। आज शनिवार (6 जनवरी) को ऋतिक और सबा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ये कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ है। वरिंदर चावला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

इसमें आप देख सकते हैं कि ऋतिक प्रेमिका सबा का हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ये कपल बेहद कूल अंदाज में नजर आया। ऋतिक और सबा न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद विदेश से भारत लौटे हैं। ऋतिक और सबा लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। सबा भी कुछेक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ऋतिक का अपनी पत्नी सुजैन खान से काफी पहले तलाक हो चुका है। दोनों के दो बेटे हैं। सुजैन भी एक्टर व मॉडल अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही दोनों को उस वक्त एयरपोर्ट से उल्टे पांव लौटना पड़ा था, जब अर्सलान अपना पासपोर्ट घर पर ही भूल आए थे। वे न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कहीं जा रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार