न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’ का गाना ‘हीर आसमानी’ जारी, इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता की ‘आर्या 3 पार्ट 3’ वेब सीरीज

एक्टर ऋतिक रोशन लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 6:50:47

ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’ का गाना ‘हीर आसमानी’ जारी, इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता की ‘आर्या 3 पार्ट 3’ वेब सीरीज

एक्टर ऋतिक रोशन लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें ऋतिक की जोड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ बनी है। बड़े पर्दे पर पहली बार यह जोड़ी स्क्रीन शेयर कर रही है। इस बीच आज सोमवार (8 जनवरी) को 'फाइटर' का तीसरा गाना 'हीर आसमानी' जारी कर दिया गया। इसे विशाल ददलानी, शेखर रवजियानी और बी प्राक ने अपनी आवाज से सजाया है।

इस गाने के बोल (लिरिक्स) कुमार ने लिखे हैं। संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने तैयार किया है। ऋतिक ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर 'हीर आसमानी' गाना शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “जिसकी फितरत हो खुली आसमानी, जमीन पर कैसे बने उसकी कहानी?” इस गाने में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। सभी टेकऑफ के लिए तैयार होते दिखाई देते हैं।

इससे पहले फिल्म के दो गाने 'शेर खुल गए' और 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वे ऋतिक व टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' और शाहरुख खान की 'पठान' जैसी सफल एक्शन फिल्म बना चुके हैं। फाइटर' में ऋतिक ने स्क्वाड्रन लीडर 'शमशेर पठानिया' तथा दीपिका ने स्क्वाड्रन लीडर 'मीनल राठौड़' का किरदार निभाया है। फिल्म में अनिल कपूर, बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय व संजीदा शेख के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। यह गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में उतार दी जाएगी।

‘आर्या’ वेब सीरीज ने सुष्मिता सेन को दिलाई है खूब शौहरत

‘आर्या’ वेब सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने आज सोमवार (8 जनवरी) को एक प्रोमो शेयर करते हुए बताया कि ‘आर्या सीजन 3’ का पार्ट 3 अगले महीने 9 फरवरी को रिलीज होगा। इसमें लीड रोल करने वालीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इस क्लाइमेक्स सीन का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट में लिखा, “आखिरी सांस लेने से पहले.. एक आखिरी बार मेरे पंजे जरूर निकलेंगे। आर्या सीजन 3-अंतिम वार..9 फरवरी...सिर्फ डिज्नी हॉट स्टार पर।” सुष्मिता को ये आखिरी सीजन शूट करते हुए हार्ट अटैक पड़ा था, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। सुष्मिता को इस सीरीज की वजह से बहुत प्यार मिला है। सुष्मिता OTT पर छा गईं।

पिछले साल उनकी OTT पर ही ‘ताली’ नाम की फिल्म आई थी जिसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का रोल किया था। इसके लिए भी सुष्मिता की खूब सराहना हुई थी। बता दें कि ‘आर्या’ का तीसरा सीजन 3 नवंबर 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस वेब सीरीज में केवल 4 एपिसोड ही थे और ‘आर्या सरीन’ की कहानी अधूरी ही थी। बहुत सारे सवालों के जवाब अब आगे मिलने बाकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार