न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फाइटर’ का दूसरा गाना रिलीज, दीपिका-ऋतिक ने मचाई धूम, दूसरी शादी पर ऐसा बोले सिंगर बी प्राक

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह जोड़ी पहली बार किसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 6:43:29

2 News : ‘फाइटर’ का दूसरा गाना रिलीज, दीपिका-ऋतिक ने मचाई धूम, दूसरी शादी पर ऐसा बोले सिंगर बी प्राक

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएगी। फिल्म में अनिल कपूर जैसे दिग्गज एक्टर भी हैं। इस बीच आज शुक्रवार (22 दिसंबर) को फिल्म का दूसरा गाना 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज हो गया। इसमें ऋतिक जहां एक बार फिर शर्टलेस होकर बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे तो वहीं दीपिका ब्लैक मोनोकिनी में किलर फिगर दिखाती नजर आईं।

दोनों ने शानदार लोकेशन पर बेहतरीन डांस किया। गाने की शुरुआत ऋतिक की एंट्री के साथ होती है। ऋतिक पानी से बाहर निकलते हुए नजर आते हैं। ऋतिक जबरदस्त डांस मूव्स करते दिखे। दीपिका गाने में ऋतिक से बढ़िया तालमेल बैठाती नजर आईं। इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। विशाल, शेखर, शिल्पा राव व मेलो डी ने अपनी आवाज दी है। इसे विशाल-शेखर ने कंपोज किया है। यह गाना पूरी तरह से सीजन का ट्रैक है, जहां गाने की बीट्स पूरी तरह से मनमोहक हैं, वहीं इसके सीन भी उतने ही शानदार हैं।

'फाइटर' फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें ऋतिक स्कवाड्रन लीडर शमशेरा पठानिया, दीपिका स्कवाड्रन लीडर मीनल राठौड़ और अनिल कमांडिंग ऑफिसर राकेश जय सिंह के रोल में हैं। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और तलत अजीज भी नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

बी प्राक ने शेयर की कुछ फोटो, फैंस ने लगाई दूसरी शादी की अटकलें

मशहूर सिंगर बी प्राक (37) अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वे सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस के लिए परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद वे लाइमलाइट में आ गए। फैंस इन तस्वीरों को देखकर सोच में पड़ गए कि प्राक ने शायद दूसरी शादी कर ली है।

दरअसल प्राक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे अपनी पत्नी मीरा के साथ अग्नि के फेरे लेते नजर आ रहे हैं। फोटो में पंडित भी दिख रहे हैं, जो पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इन्हें देख सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर दूसरी शादी की बात करने लगे। इस पर प्राक ने तुरंत रिप्लाई किया और जवाब में लिखा, “चुप ओए, विधि है पूजा की। बेटा हमारी शादी एक बार होती है बार-बार नहीं होती।”

उल्लेखनीय है कि प्राक एक आदर्श पारिवारिक व्यक्ति हैं। प्राक और मीरा की शादी साल 2019 में चंडीगढ़ में हुई थी। वे मीरा से बेहद प्यार करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। प्राक इमोशनल गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘एनिमल’ फिल्म का गाना 'अगर तुम्हें हो गया कुछ, सारी दुनिया जला देंगे' गाया था, जो काफी हिट हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम