न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक, दीपिका व अनिल की ‘फाइटर’ का नया पोस्टर रिलीज, रवीना ने ऐसे दी अरबाज-शूरा को बधाई, देखें...

पिछले कुछ दिनों से ‘फाइटर’ फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। इसका फ्लेवर काफी कुछ अलग लग रहा है, ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 1:19:57

2 News : ऋतिक, दीपिका व अनिल की ‘फाइटर’ का नया पोस्टर रिलीज, रवीना ने ऐसे दी अरबाज-शूरा को बधाई, देखें...

पिछले कुछ दिनों से ‘फाइटर’ फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। इसका फ्लेवर काफी कुछ अलग लग रहा है, ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर क्रेजी हुए जा रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के तीन दिग्गज ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर काफी अलग अंदाज में दिखेंगे। इसके कुछ पोस्टर, टीजर और दो गाने सामने आ चुके हैं। ये सभी लाजवाब थे और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब इस फिल्म की रिलीज में ठीक एक महीना बचा है। मेकर्स भी इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

आज सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस के मौके पर उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च किया है। ऋतिक, दीपिका, अनिल की तिकड़ी वाला ये पोस्टर फिल्म के लार्जर देन लाइफ सिनेमाई रुख को दिखाता है। इस पोस्टर को ऋतिक ने खुद के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एयर ड्रैगंस तैयार हैं, आपसे मिलने के लिए सिर्फ 1 महीने में! फाइटर को आप केवल बड़ी स्क्रीन पर देखें! 25 जनवरी 2024 से यह 3डी और आईमैक्स थिएटर में दिखेगी।

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मिलते हैं। दीपिक ने भी लिखा, “एक महीना बाकी है। फाइटर बड़े पैमाने पर एंड्रेनाइल रश, थ्रिल और एक्शन दिखाने का दर्शकों से वादा करती है।” फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। मेकर्स का दावा है कि यह देश की पहली एरियल एक्शन वाली फिल्म है। इसमें अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर के भी खास रोल हैं।

अरबाज व शूरा की शादी में बेटी राशा के साथ पहुंचीं रवीना टंडन

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान रविवार (24 दिसंबर) को अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान संग शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया है। इसमें शूरा की दोस्त एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी भी पहुंचीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

इसमें वह अरबाज के संग खूब डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही रवीना ने कैप्शन में लिखा, “मुबारक, मुबारक मुबारक!!! मेरे प्यारे शूरा खान और अरबाज खान! बहुत असली! आप दोनों के लिए बहुत खुश! अभी तो पार्टी शुरू हुई है!!!! मिसेज एंड मिस्टर शूरा अरबाज खान!” बता दें कि रवीना और राशा ने निकाह सेरेमनी के लिए शरारे को बतौर आउटफिट चुना।

मां-बेटी की जोड़ी ने एक जैसा शरारा सेट पहना और ट्विंनिंग की। जहां राशा गुलाबी शरारे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं उनकी मां ने गहरे गले वाली पाउडर नीले रंग का शरारा पहना हुआ था। राशा ने लुक को चोकर और स्लीक मांग टीका के साथ जोड़ा। रवीना ने सुंदर झुमके और एक मांग टीका चुना। हाल ही में रवीना ने राशा के साथ 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका