न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फाइटर’ के पहले गाने में जमकर थिरके ऋतिक-दीपिका, सिद्धार्थ की 'इंडियन पुलिस फोर्स' का पोस्टर रिलीज

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह 25 जनवरी से सिल्वर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 1:51:55

2 News : ‘फाइटर’ के पहले गाने में जमकर थिरके ऋतिक-दीपिका, सिद्धार्थ की 'इंडियन पुलिस फोर्स' का पोस्टर रिलीज

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह 25 जनवरी से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेरेगी। पिछले दिनों इस फिल्म से कई कलाकारों के फर्स्ट लुक जारी किए गए थे। साथ ही इसका टीजर भी सामने आ चुका है। आज शुक्रवार (15 दिसंबर) को इसके मेकर्स ने फैंस को तोहफा देते हुए इसका पहला गाना ‘शेर खुल गए’ रिलीज कर दिया।

गत दिवस इस गाने का टीजर शेयर किया गया था। गाना एक पार्टी का है, जिसमें ऋतिक और दीपिका शानदार डांस मूव्स के साथ रंग जमा रहे हैं। उनके साथ गाने में करण सिंह ग्रोवर और अनिल कपूर भी झूमते नजर आए। गाने के बोल गीतकार कुमार ने लिखे हैं। इसे विशाल ददलानी, शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने गाया है। म्यूजिक विशाल-शेखर का है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।

ऋतिक के साथ सिद्धार्थ की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'वॉर' और 'बैंग बैंग' में एक साथ काम कर चुके हैं। ‘फाइटर’ ऋतिक की पहली 3डी फिल्म है। ऋतिक स्क्वॉडरन पायलट 'शमशेर पठानिया' उर्फ 'पैटी' तथा दीपिका स्क्वाड्रन लीडर ‘मिनल राठौड़’ उर्फ ‘मिन्नी’ का रोल अदा करेंगी। ऋतिक-दीपिका पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ के साथ हैं शिल्पा और विवेक भी

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट के लिए जाने जाते हैं। रोहित की पहचान मुख्य रूप से एक्शन फिल्मों के लिए है। अधिकतर फिल्मों में उनका हीरो पुलिस होता है और वह शानदार स्टाइल में विलेनों को मजा चखाता है। अब तक सिनेमाघरों में ही ऐसा रोमांच पैदा करने वाले रोहित अब अपनी लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स को OTT पर भी लाने की तैयारी में हैं।

उनकी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। इसमें एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभाएंगे। साथ ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की भी अहम भूमिका रहेगी। आज गुरुवार (15 दिसंबर) को इसका पहला पोस्टर सामने आ गया। इसमें तीनों कलाकारों का का दमदार अवतार दिख रहा है। इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

यह सीरीज 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि सीरीज का टीजर शनिवार को जारी किया जाएगा। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर 'इंडियन पुलिस फोर्स' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'फोर्स कार्रवाई के लिए तैयार है।' बता दें कि यह सिद्धार्थ और रोहित का OTT के लिए पहला प्रोजेक्ट है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम