न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फाइटर’ के पहले गाने ‘शेर खुल गए’ का BTS वीडियो आया सामने, ‘हनुमान’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

‘फाइटर’ के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म में तीन बड़े स्टार ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर साथ नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 1:56:02

2 News : ‘फाइटर’ के पहले गाने ‘शेर खुल गए’ का BTS वीडियो आया सामने, ‘हनुमान’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

‘फाइटर’ के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म में तीन बड़े स्टार ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर साथ नजर आएंगे। तीनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह साल 2024 की बड़ी फिल्म साबित होगी। फिल्म से कई कलाकारों का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। साथ ही इसका टीजर भी सामने आ चुका है। इन सबको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

वे इस फिल्म से जुड़ी हर एक्टिविटी पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच उनके लिए एक और अच्छी बात सामने आई है। दरअसल हाल ही इसका पहला गाना ‘शेर खुल गए’ रिलीज किया गया था। इसमें ऋतिक और दीपिका ने शानदार डांस किया। साथ ही अनिल व करण सिंह ग्रोवर भी थिरकते दिखे। अब इस पार्टी ट्रैक के बिहाइंड द सीन (BTS) की झलक सामने आई है। इसमें शूटिंग के मजेदार पलों को कैद किया गया है।

गाने को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने इंस्टाग्राम पर यह खास वीडियो शेयर किया है। इसमें एक तस्वीर भी है जिसमें ऋतिक और दीपिका हैं। इसके साथ ही वे मार्टिस के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं, जिनके पास ‘टीम फाइटर’ प्लाक कार्ड है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऋतिक बाकी डांसर्स के बीच डांस स्टेप्स कर रहे है, क्रू से तारीफ की आवाज भी आ रही है। सेट से क्रू मेंबर के साथ पोज देती दीपिका की एक फोटो वायरल हो गई है। गाने के बारे में बात की जाए तो इसे विशाल और शेखर ने कंपोज किया है। कुमार द्वारा लिखे गए गाने को बेनी दयाल और शिल्पा राव ने आवाज दी है। ‘फाइटर’ 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

रौंगटे खड़े कर देने वाला है एक्टर तेज सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ का ट्रेलर

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता तेजा सज्जा की सुपरहीरो तेलुगु फिल्म 'हनुमान' का टीजर रिलीज होने के बाद से यह सुर्खियां बटोर रही है। अब निर्माताओं ने आज मंगलवार (19 दिसंबर) को इसका हिंदी में ट्रेलर रिलीज कर दिया। इसे देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें पौराणिक कथाओं और कल्पना का मिश्रण दिखाया गया है।

इसकी शुरुआत में तेजा समुद्र की अथाह गहराइयों में दिखाई देते हैं। फिर बजरंग बली का वर्णन करते हुए बैकग्राउंड साउंड आता है तथा फिर गदा लिए हनुमानजी की बड़ी सी प्रतिमा दिखती है। इसके बाद तेजा जंगल में चीते से भी तेज दौड़ते हैं। वे जमीन पर मुक्का मारते हैं तथा दुश्मन हवा में उड़ जाते हैं। ये सब देखकर गांववाले हनुमान का जयकारा लगाते हैं। फिर तेजा बड़ी सी चट्टान हाथों में उठा लेते हैं।

फिर तेजा श्री राम का जयकारा लगाते हुए भगवान हनुमान जितने बलवान दिखाई देते हैं। ट्रेलर में गजब का एक्शन है। फिल्म में तेजा के साथ विनय राय, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथ कुमार, राज दीपक शेट्टी, वेनेला किशोर भी हैं। 'हनुमान' काल्पनिक गांव अंजनदारी पर बेस्ड है। इसके डायरेक्टर प्रशांत वर्मा हैं। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम