न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वायरल वीडियो में सलमान खान को चूमती दिखीं फैन, नेहा ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर गुरुवार (21 दिसंबर) रात के कई वीडियो और फोटो छाए हुए हैं। ये बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित के 60वें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 8:25:47

2 News : वायरल वीडियो में सलमान खान को चूमती दिखीं फैन, नेहा ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर गुरुवार (21 दिसंबर) रात के कई वीडियो और फोटो छाए हुए हैं। ये बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित के 60वें जन्म दिन के मौके पर आयोजित की गई पार्टी के हैं। इसमें कई सितारों ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। पार्टी में सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। पार्टी के बाद सलमान ने अपनी एक फीमेल फैन से मुलाकात की। उसने सबके सामने सलमान के साथ ऐसी हरकत कर दी, जिससे वे हैरान रह गए।

ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सलमान पार्टी से निकलकर जैसे ही कार में बैठने जाते हैं तभी उनको भीड़ में कुछ फैंस आवाज देते हैं और एक्टर से मिलने के लिए कहते हैं। इसमें एक महिला बहुत ही बेसब्री से एक्टर से मिलने का इंतजार कर रही होती है। सलमान उसकी भावना का सम्मान करते हुए उसे मिलने के लिए बुलाते हैं। वो पहले सलमान को साइड हग करके खड़ी होती है और उन्हें आई लव यू कहती है।

इसके बाद सबके सामने सलमान के हाथ को पकड़कर उस पर किस कर लेती है। इससे सलमान सकपका जाते हैं, लेकिन तुरंत थैंक्यू कहकर निकल जाते हैं और दूसरे फैंस से मुलाकात करते हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान को लेकर फैंस में हमेशा से ही जबरदस्त क्रेज रहा है। 58 साल की उम्र में भी उनकी चमक जरा भी फीकी नहीं पड़ी है।

अपने परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय करती दिखीं नेहा धूपिया

आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी क्रिसमस मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इन्हीं सेलेब्स में से एक एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी हैं। नेहा ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी और अब एक बार फिर उन्होंने इसकी इमेजेज दिखाई हैं। नेहा क्रिसमस की खास तैयारियां कर रही हैं। कभी वे घर पर ही क्रिसमस ट्री सजाती नजर आती हैं तो कभी बच्चों के लिए सरप्राइज प्लान करती हैं।

नेहा ने इंस्टा हैंडल पर क्रिसमस आउटिंग की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। आज शुक्रवार (22 दिसंबर) को उन्होंने ये तस्वीरें शेयर की। नेहा ने पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ बिताए गए पलों से फैंस को रूबरू कराया। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि नेहा अपने दोस्त एक्टर कुणाल खेमू के साथ गेम खेल रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “यह मौसम है।”

नेहा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म में 'ए थर्सडे' में यामी गौतम के साथ देखा गया था, जिसमें वह एसीपी की भूमिका में दिखाई दी थीं। इसके साथ ही नेहा जल्द अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम