न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फवाद करेंगे बॉलीवुड में वापसी, फिल्म में होंगी यह एक्ट्रेस, रणवीर ने पूजा के साथ रिलेशनशिप पर कसा तंज

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को बॉलीवुड में कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। इनमें सोनम कपूर के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 7:11:23

2 News : फवाद करेंगे बॉलीवुड में वापसी, फिल्म में होंगी यह एक्ट्रेस, रणवीर ने पूजा के साथ रिलेशनशिप पर कसा तंज

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को बॉलीवुड में कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। इनमें सोनम कपूर के साथ ‘खूबसूरत’, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘कपूर एंड संस’ तथा दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर की मूवी ‘ए दिल है मुश्किल' शामिल हैं। इन फिल्मों में काम करने के बाद से फवाद की भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोविंग हो गई। उनके चॉकलेटी लुक ने युवाओं को दीवाना बना दिया।

अब फवाद के भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार फवाद बहुत जल्द रोमांटिक कॉमेडी मूवी में एक्ट्रेस वाणी कपूर के अपोजिट नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का प्रोडक्शन भी शुरू होने वाला है। शूटिंग सितंबर से शुरू होकर नवंबर तक लंदन में होगी और प्री-प्रोडक्शन का काम फाइनल हो गया है। कहानी दो ऐसे लोगों के बारे में है, जिनका ब्रेकअप हो गया है।

दोनों एक-दूसरे को मदद ऑफर करते हैं और इस बीच उनमें प्यार हो जाता है। फिल्म का निर्देशन आरती बागड़ी करेंगी। इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। बता दें कि साल 2016 के उरी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में काम करने पर रोक लगा दी गई थी। दूसरी ओर, वाणी की बात करें तो वह अब तक ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘बेफिक्रे’, ‘वॉर’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘बेलबॉटम’ व ‘शमशेरा’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं।

fawad khan,pakistani actor fawad khan,fawad bollywood,vani kapoor,ae dil hain mushkil,khoobsurat,ranvir shorey,pooja bhatt,bb ott 3,bigg boss ott 3

BB OTT 3 : पूजा भट्ट के साथ रिश्ते पर ऐसा बोले रणवीर शौरी

'बिग बॉस ओटीटी 3' के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेंस्टेंट रणवीर शौरी ने अभिनेत्री पूजा भट्ट के साथ रिलेशनशिप पर तंज कसा। फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी पूजा 'बिग बॉस ओटीटी 2' में कंटेस्टेंट थीं। रणवीर ने साथी कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहा कि साल 2002 में जब मैं ‘लक्ष्य' फिल्म की शूटिंग कर रहा था तो मां की तबीयत ठीक नहीं थी। उसी दौरान मुझे एक अन्य अभिनेत्री के साथ अपने जीवन के 'सबसे बड़े स्कैंडल' का भी सामना करना पड़ा।

इससे निपटने में असमर्थ, मेरे भाई ने मुझे कुछ समय के लिए अपने साथ अमेरिका आने के लिए कहा। मैंने अमेरिका में छह महीने का एक्टिंग कोर्स किया और अपने भाई से पैसे उधार लिए। अमेरिका से लौटने के बाद मैंने 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो’ की शूटिंग शुरू की। उस समय मेरी दो लंबे समय से अटकी हुई फिल्मों को रिलीज के लिए हरी झंडी मिल गई थीं और एक हफ़्ते के भीतर ही वे लगातार सिनेमाघरों में आ गईं और मेरे काम को दर्शकों ने पसंद किया।

बता दें कि रणवीर से अलग होने के बाद पूजा ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी, लेकिन वे 2014 में अलग हो गए। दूसरी ओर, रणवीर ने 2010 में अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से शादी की। वे 2015 में अलग हो गए। उनके एक बेटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क