न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फवाद और सनम की वेब सीरीज ‘बरजख’ का ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर की इस फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

‘जिंदगी गुलजार है’ फेम एक्ट्रेस सनम सईद और एक्टर फवाद खान की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 7:45:34

फवाद और सनम की वेब सीरीज ‘बरजख’ का ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर की इस फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

‘जिंदगी गुलजार है’ फेम एक्ट्रेस सनम सईद और एक्टर फवाद खान की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। उन्हें एक नई वेबसीरीज ‘बरजख’ में देखा जाएगा। इसका ट्रेलर आज सोमवार (1 जुलाई) को रिलीज हो गया। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके लिए अपने प्यारे कलाकारों फवाद और सनम को एक साथ स्क्रीन पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। ट्रेलर में नजर आ रहा है कि एक 76 साल का बुजुर्ग शादी करना चाहता है और खास बात ये है कि दुल्हन एक भूत है।

वो अपने बच्चे और पोते-पोतियों को दूर किसी रिसॉर्ट में बुलाता है। कहानी में कई ट्विस्ट और नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में जब एक बच्चा फवाद से पूछता है कि उसके दादा को कोई भूत से शादी करने से रोक क्यों नहीं रहा? तो फवाद कहते हैं-डर। फवाद को लगता है कि उसके पापा भूत से शादी करने का गलत डिसिजन ले रहे हैं। दूसरी ओर, सनम को ये प्यार की शक्ति लगता है और वो फवाद को अपने पिता के लिए खुश होने के लिए मनाती है।

कहानी में इमोशन के साथ सस्पेंस भी है। इस सुपरनेचुरल शो में सस्पेंस और प्यार फैंस को एंटरटेन करेंगे। इस शो के डायरेक्टर आसिम अब्बासी है। शो 19 जुलाई से शुरू होगा और हर मंगलवार और शुक्रवार को जी जिंदगी के यूट्यूब चैनल और जी5 पर आएगा। ये शो 6 एपिसोड का होगा। शो मेंटल हेल्थ, पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जनरेशनल ट्रॉमा जैसी थीम पर बेस्ड है। इसमें सलमान शाहिद, इमान सुलेमन और फ्रेंको गिउस्ती की भी अहम भूमिकाएं हैं।

fawad khan,actor fawad khan,sanam saeed,fawad sanam,barzakh web series,barzakh,Kareena Kapoor Khan,actress kareena,the buckingham murders movie

‘द बकिंघम मर्डर्स’ के पोस्टर जारी, करीना निभा रहीं पुलिसकर्मी की भूमिका

एक्ट्रेस करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आई है। इस फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म थिएटर्स में 13 सितंबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने ऑफिशियली फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसके दो पोस्टर भी शेयर किए हैं।

फिल्म ने अपने दिलचस्प पोस्टर से एक्ससाइटमेंट का माहौल बना दिया है, जो इसकी गहरी और रोमांच से भरी दुनिया की झलक देता है। यह एक जासूस मां ‘जसमीत भामरा’ की कहानी है, जो इंग्लैंड के एक शहर में 10 साल के बच्चे की हत्या की जांच करती है। करीना एक पुलिसकर्मी के रोल में नजर आएंगी। 67वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था और इसके बाद इसे मामी फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया।

इस मूवी में करीना के साथ रणवीर बरार, कीथ एलन और ऐश टंडन समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी को शोभा कपूर, एकता कपूर और करीना कपूर ने प्रोड्यूस किया है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर, राघव राज कक्कड़ ने इसे लिखा है। इससे पहले करीना की फिल्म ‘क्रू’ आई थी। इसमें उनके साथ तब्बू और कृति सेनन थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क