न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इन्होंने किया ‘हीरामंडी’ फेम शर्मिन सहगल का बचाव, इस फिल्म से भिड़ेगी जॉन अब्राहम की ‘वेदा’

एक्ट्रेस फरीदा जलाल (75) कई सालों से मनोरंजन जगत में पैर जमाए हुए हैं। फिल्म हो या टीवी की दुनिया दोनों में फरीदा का जवाब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 7:07:54

2 News : अब इन्होंने किया ‘हीरामंडी’ फेम शर्मिन सहगल का बचाव, इस फिल्म से भिड़ेगी जॉन अब्राहम की ‘वेदा’

एक्ट्रेस फरीदा जलाल (75) कई सालों से मनोरंजन जगत में पैर जमाए हुए हैं। फिल्म हो या टीवी की दुनिया दोनों में फरीदा का जवाब नहीं। उन्हें दर्शकों का हमेशा से भरपूर प्यार मिला है। फरीदा पिछले महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में नजर आईं। इसमें फरीदा ने ने एक्टर ताहा शाह बदुशा के किरदार 'ताजदार' की दादी ‘कुदसिया बेगम’ का रोल निभाया है।

इस सीरीज में भंसाली की भांजी एक्ट्रेस शर्मिन सहगल को भी काम करने का मिला है। हालांकि लोगों को शर्मिन की एक्टिंग पसंद नहीं आई और वे उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रॉल कर रहे हैं। अब फरीदा ने शर्मिन का सपोर्ट करते हुए उनका बचाव किया है। फरीदा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि लोगों को शर्मिन के लिए थोड़ा उदार होना चाहिए। शर्मिन ने अपने पास मौजूद सभी रिसोर्सेज के साथ बेस्ट परफॉर्मेंस दी है।

मुझे पता है, मैं इस बारे में खुश नहीं हूं। थोड़ा दयालु बनो। एक एक्टर के तौर पर उसकी क्षमता के मुताबिक उसने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। मुझे नहीं लगता कि किरदार को बहुत चंचल या शोरगुल की जरूरत थी, उनका किरदार कोई चंचल भूमिका नहीं थी। लोग शर्मिन के साथ बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं, जो गलत है।

आप क्या उम्मीद कर रहे थे? हां, आपको जो लगा कि आपको चाहिए...ठीक है, हमें लड़की के साथ बुरा क्यों होना चाहिए? दयालु बनें, शायद यही उसकी क्षमता है, बस इतना ही। मुझे नहीं लगता कि असली भूमिका बहुत ज्यादा शोरगुल वाली थी, ऐसा नहीं था। वो एक शायरा है, उसे मेरे बच्चे (ताहा) से प्यार हो जाता है और बस इतना ही।

farida jalal,actress farida jalal,sharmin segal,actress sharmin segal,heeramandi the diamon bazaar,john abraham,vedaa,pushpa the rule,sharvari wagh

‘वेदा’ का नया पोस्टर जारी करने के साथ बताई गई रिलीज डेट

एक्टर जॉन अब्राहम की मच अवेटेड फिल्म 'वेदा' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। इस फिल्म में जॉन की जोड़ी एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ जमेगी। यह जॉन और शरवरी की पहली फिल्म है। इस बीच आज शुक्रवार (7 जून) को निर्माताओं ने 'वेदा' की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। इसके साथ फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ चुका है।

'वेदा' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर 'वेदा' का सामना साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा : द रूल' से होगा। बता दें पहले यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होनी थी। इस दिन अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ रिलीज हो रही है। 'वेदा' के डायरेक्टर निखिल आडवाणी हैं। फिल्म की स्टोरी असीम अरोड़ा ने लिखी है।

मोनिशा अडवाणी और मधु भोजवानी इसके निर्माता हैं। 'वेदा' में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी के भी अहम रोल हैं। फिल्म में दिल दहला देने वाले स्टंट और जबरदस्त एक्शन होंगे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी चौंका देने वाली होगी। जॉन को आखिरी बार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'पठान' में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क