न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान ने बताई शाहरुख को ‘डॉन 3’ में नहीं लेने की वजह, जॉन को इसलिए आया था पत्रकार पर गुस्सा

‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 1978 में आई थी जिसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 2:04:00

2 News : फरहान ने बताई शाहरुख को ‘डॉन 3’ में नहीं लेने की वजह, जॉन को इसलिए आया था पत्रकार पर गुस्सा

‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 1978 में आई थी जिसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद साल 2006 में 'डॉन' और 2011 में 'डॉन-2' रिलीज हुई। इन दोनों ही फिल्मों में सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। यह दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। अब मेकर्स को इस सीरीज की तीसरी फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं, जो साल 2025 में रिलीज होगी।

इस बीच फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने एक पॉडकास्ट में ‘डॉन 3’ में शाहरुख के बजाय रणवीर सिंह को लिए जाने की वजह का खुलासा किया है। फरहान ने कहा कि जिस तरह की स्क्रिप्ट हम लिख रहे थे, मैं इसके साथ क्या करना चाहता था…इसके बारे में बोलना जल्दबाजी होगी। इसलिए मैं इसके बारे में डिटेल से नहीं बता सकता। लेकिन इसमें नेक्स्ट जनरेशन के एक्टर की जरूरत थी। रणवीर एक बहुत ही चार्मिंग लड़का है। वह अट्रैक्टिव है, वह शरारती है। वह एनर्जी से भरपूर है, जिसकी हमें जरूरत है।

मुझे लगता है कि जब रणवीर की परफॉर्मेंस के इस आस्पेक्ट की बात आती है, तो यह अभी भी अनटैप्ड है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अभी तक इस तरह की भूमिका निभाई है। विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म ‘लुटेरा’ को छोड़कर रणवीर ने ज्यादातर लाउड किरदार निभाए हैं। इसके अलावा फरहान ने बताया कि ‘डॉन 3’ पर काम करते समय स्क्रिप्ट को लेकर उनके और शाहरुख के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेज थे। इसलिए उनके साथ ट्रायलॉजी नहीं बनी। ऐसे में हमने फ्रेंचाइजी से आगे बढ़ने का फैसला किया। कभी-कभी स्क्रिप्ट पर वैसा तालमेल नहीं हो पाता जैसा आप चाहते हैं।

farhan akhtar,director farhan akhtar,filmmaker farhan akhtar,don 3 movie,shahrukh khan,ranveer singh,don,don 2,john abraham,actor john abraham,vedaa movie,john paparazzi

मेरे हिसाब से भारत में एंटरटेनमेंट पत्रकारिता खत्म हो चुकी है : जॉन अब्राहम

एक्टर जॉन अब्राहम की इमेज एक्शन हीरो की बन चुकी है। वे जल्द ही ‘वेदा’ फिल्म में भी तगड़ा एक्शन करते नजर आएंगे। दर्शकों को ‘वेदा’ का बेसब्री से इंतजार है, जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जॉन इन दिनों फिल्म को प्रमोट करने में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस दौरान जॉन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर को फटकार लगा दी थी। अब जॉन ने बताया है कि आखिर उस दिन उन्हें गुस्सा क्यों आ गया था?

जॉन ने ‘द रणवीर शो’ में रणवीर से बात करते हुए बताया कि उस इवेंट में उस व्यक्ति ने जानबूझकर मुझे उकसाया। जॉन ने कहा कि मैं जानता हूं कि उस एक व्यक्ति को जानबूझकर मुझे चिढ़ाने, मेरा विरोध करने और मुझे गुस्सा दिलाने के लिए वहां बिठाया गया था। और मैं कहना चाहता हूं कि वो जीत गए और मैं हार गया क्योंकि मैं गुस्सा हो गया था। जॉन ने माना कि उन्हें इस तरह के इवेंट्स में जाने से खुशी नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि मुझे ट्रेलर लॉन्च पसंद नहीं हैं क्योंकि आप 20 साल पहले के वक्त में चले जाते हो।

वही, पत्रकार, वही बेतुके सवाल, कोई भी सही सवाल नहीं पूछ रहा। मेरे हिसाब से भारत में एंटरटेनमेंट पत्रकारिता खत्म हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक पत्रकार ने ‘वेदा’ को रिपीट कंटेट बता दिया। इस पर जॉन ने उससे कहा कि क्या मैं आपको बेवकूफ कह सकता हूं? पहले फिल्म देखिए, उसके बाद जज करिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री