न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तलाक के समय फरहान के मन में थी पैरेंट्स के तलाक की बात, इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की Photos

फेमस लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर (50) ने भी बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्हें अच्छे एक्टर के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Aug 2024 11:16:09

2 News : तलाक के समय फरहान के मन में थी पैरेंट्स के तलाक की बात, इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की Photos

फेमस लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर (50) ने भी बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्हें अच्छे एक्टर के साथ शानदार फिल्ममेकर के रूप में जाना जाता है। फरहान ने हाल ही में फेय डिसूजा संग इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पैरेंट्स के तलाक का उन पर और उनकी पत्नी अधुना भवानी के साथ शादीशुदा जिंदगी पर क्या असर पड़ा। फरहान ने कहा कि वो समय मुश्किल था क्योंकि मैं खुद तलाकशुदा पैरेंट्स का बच्चा था। मुझे मालूम था कि तलाक बच्चों के लिए कितना मुश्किल होता है।

मेरे अंदर से हमेशा एक आवाज आती थी कि मैं अपने बच्चों के साथ ऐसा नहीं कर सकता हूं। फिर इस फैसले का एक ऐसा मोड़ आया जब मैंने और अधुना ने उनसे साफ-साफ अपने तलाक के बारे में बात की। मैंने अपने बच्चों को बताया कि हम उनकी वजह से अलग नहीं हो रहे हैं, न वे इसकी वजह हैं और न ही उन्होंने ऐसा कुछ किया है जिसकी वजह से हम दोनों अलग हो रहे हैं। हमारे इस फैसले से बच्चों का कुछ लेना-देना नहीं था। वो दो बड़े लोगों की आपसी बात थी। एक दोस्त के तौर पर हमने ये फैसला लिया था कि हम ये करना चाहते हैं और यही हम सबके लिए सबसे अच्छा होगा।

हालांकि आज भी मेरे अंदर से एक आवाज आती है कि क्या मेरे बच्चों के साथ ऐसा होना चाहिए था। शायद ये एक ऐसी फीलिंग है जिसके साथ ही मुझे जीना होगा। मेरे साथ बचपन में ऐसा ही हुआ था इसी वजह से अब मुझे ऐसा महसूस होता है। बता दें फरहान और अधुना ने साल 2000 में शादी की थी और वे साल 2017 में अलग हो गए। उनके दो बेटियां शाक्या और अकिरा हैं। फरहान ने साल 2022 में शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी कर ली।

उल्लेखनीय है कि फरहान के पिता जावेद अख्तर ने साल 1972 में हनी ईरानी के साथ शादी की थी। उनके बेटी जोया अख्तर भी है। जावेद-हनी ने साल 1985 में तलाक ले लिया। जावेद ने साल 1984 में एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ दूसरी शादी की थी। हाल ही जावेद और सलीम खान की दिग्गज जोड़ी को लेकर बनाई गई तीन एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री ‘एंग्री यंग मैन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

‘सिंह इज ब्लिंग’ फेम एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने की एड वेस्टविक के साथ शादी

एक्ट्रेस एमी जैक्सन (32) ने 23 अगस्त को बॉयफ्रेंड संगीतकार एड वेस्टविक (37) के साथ शादी कर ली है। अब एमी ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से फोटो साझा कर लिखा, “सफर बस शुरू ही हुआ है।” एमी ने इटली के अमाल्फी कोस्ट में वेस्टविक के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की। एमी ने वेडिंग सेरेमनी में अलबर्टा फेरेटी का डिजाइनर गाउन पहना था।

ऑफ-शोल्डर नेकलाइन वाली कस्टम गाउन के साथ लेसी वील में एमी कहर ढा रही थीं। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में फंक्शन की शुरुआत यॉट पार्टी से हुई थी। मेहमान पहले एक प्राइवेट जेट से वेन्यू तक पहुंचे। एमी साल 2022 से वेस्टविक के साथ रिलेशनशिप में हैं। कपल ने इस साल जनवरी में सगाई की थी। एमी ने वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंचने से पहले प्राइवेट जेट की तस्वीरें शेयर की थीं। वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ एंजॉय करती दिखीं।

वेस्टविक से शादी करने से पहले एमी बिजनेसमैन जॉर्ज पैनायिओटु के संग रिलेशनशिप में थीं। उनका एक बेटा एंड्रियास जैक्स पैनायिओटु है, जो 5 साल का हो चुका है। एमी ने साल 2010 में तमिल फिल्म ‘मद्रासपट्टिनम’ से एक्टिंग करिअर शुरू किया था। साल 2012 में ‘एक दीवाना था’ उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। फिर वह ‘सिंह इज ब्लिंग’, ‘2.0’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री