न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरहान अख्तर ने की नए सिंगल 'रीच फॉर द स्टार्स' की घोषणा, 29 अगस्त को होगा रिलीज

दिल चाहता है से बतौर लेखक निर्देशक अपना सफर शुरू करने वाले हिन्दी सिनेमा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर एक बार फिर अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 8:40:59

फरहान अख्तर ने की नए सिंगल 'रीच फॉर द स्टार्स'  की  घोषणा, 29 अगस्त को होगा रिलीज

दिल चाहता है से बतौर लेखक निर्देशक अपना सफर शुरू करने वाले हिन्दी सिनेमा के बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर एक बार फिर अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। गुजरे वक्त में अपनी ही फिल्म रॉक ऑन से स्वयं को सफलतम गायक के रूप में स्थापित कर चुके मशहूर अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और गायक फरहान अख्तर 29 अगस्त को अपना नया सिंगल 'रीच फॉर द स्टार्स' रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

इस बात की जानकारी फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रशंसकों को दी है। अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपने आने वाले ट्रैक का एक आकर्षक पोस्टर शेयर किया। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "अरे। यह शेयर करते हुए बहुत उत्साहित हूं कि मेरा नया सिंगल 'रीच फॉर द स्टार्स' 29 अगस्त को रिलीज हो रहा है। ड्रॉप को प्री-सेव करने के लिए लिंक बायो में मिल सकते हैं। खुशी से सुनें और खुशी से शेयर करें।"

काम के मोर्चे पर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी सफल फ्रेंचाइजी डॉन के तीसरे भाग की तैयारियों में व्यस्त हैं। शाहरुख खान को लेकर इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों का निर्देशन कर चुके फरहान लम्बे अन्तराल के बाद निर्देशक के रूप में लौटने जा रहे हैं। उन्होंने इस ऑइकॉनिक किरदार को निभाने के लिए रणवीर सिंह को चुना है।

यह देखने वाली बात होगी कि रणवीर सिंह इस किरदार को कितनी ऊँचाईयों तक ले जाने में सफल होते हैं। रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में हैं। 2025 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार डॉन 3 में अभी तक फिल्म की मुख्य नायिका और खलनायक की घोषणा नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री