न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरदीन ने 14 साल बाद वापसी पर की खुलकर बात, मनीषा ने इसके लिए किया 28 साल इंतजार

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड वेबसीबीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ का ट्रेलर मंगलवार (9 अप्रैल) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 12:41:58

2 News : फरदीन ने 14 साल बाद वापसी पर की खुलकर बात, मनीषा ने इसके लिए किया 28 साल इंतजार

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड वेबसीबीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ का ट्रेलर मंगलवार (9 अप्रैल) को रिलीज हो गया। हर ओर इसकी तारीफ हो रही है। इसके साथ भंसाली OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। ‘हीरामंडी’ से कई सितारों की वापसी होने जा रही है जिनमें से एक नाम दिवंगत फिल्म स्टार फिरोज खान के बेटे एक्टर फरदीन खान (50) का भी है। फरदीन इसमें ‘वली मोहम्मद’ का किरदार निभाते दिखेंगे।

फरदीन 14 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में लौटे हैं। हाल ही जब फरदीन का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया, तो उन्हें देख हर कोई हैरान रह गया। उनका शाही अंदाज खास है। फरदीन की पिछली फिल्म साल 2010 में आई ‘दूल्हा मिल गया’ थी। फरदीन ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान वापसी को लेकर खुलकर बात की। फरदीन ने कहा कि ये मेरे लिए काफी लंबा गेप था, लगभग 14 साल हो गए हैं। मैं इस शानदार स्टार कास्ट, नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म और जाहिर तौर पर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के मौके को लेकर बेहद आभारी हूं।

मैं एक एक्टर के तौर पर स्क्रीन पर वापसी के लिए इससे बेहतर मौके की उम्मीद नहीं कर सकता था। भंसाली के दिए गए कैरेक्टर काफी स्ट्रॉन्ग हैं जो एक्टर को रोल में गहराई लाने के लिए कहते हैं। मेरे लिए भंसाली के साथ काम करना कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया। ऐसा कोई नहीं है जो संजय सर की तरह इमोशंस के साथ काम करता हो क्योंकि उन्हें उनकी अच्छी समझ है। मैं जिस उम्र में हूं, मेरे लिए पर्दे पर वापसी करने के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट कैरेक्टर है।

fardeen khan,actor fardeen khan,heeramandi,heeramandi web series,fardeen comeback,manisha koirala,sanjau leela bhansali,khamoshi the musical

मनीषा कोइराला ने 1996 में भंसाली के साथ ‘खामोशी द म्यूजिकल’ फिल्म में किया था काम

शाही महल से शुरू हुई इंकलाब तक की कहानी बयां करती ‘हीरामंडी’ के ट्रेलर में दिग्गज एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (53) की अदाकारी भी उम्दा रही। मनीषा 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इससे पहले उन्हें भंसाली के साथ साल 1996 में फिल्म ‘खामोशी द म्यूजिकल’ में काम करने का मौका मिला था। यह भंसाली की डायरेक्टर के रूप में पहली फिल्म थी। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मनीषा ने करीब तीन दशक के बाद भंसाली के साथ काम करने पर रिएक्शन दी।

मनीषा ने कहा, “मैंने संजय के कॉल का 28 साल तक इंतजार किया है और यह खुशी की बात है। ऐसे जीनियस के साथ काम करना सम्मान की बात है। बहुत सारी मेहनत, प्यार और मोहब्बत से हमने इसे (हीरामंडी) बनाया है। आशा करते हैं कि आप सभी को ये पसंद आए। हमने ऐसा पहली बार देखा है। बता दें मनीषा की पहली फिल्म साल 1991 में आई सौदागर थी।

उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘शहजादा’ थी, जिसमें कार्तिक आर्यन व कृति सेनन थे। बता दें ‘हीरामंडी’ में मनीषा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, फरदीन खान, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और ताहा शाह की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष