न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हीरामंडी’ से वापसी कर रहे हैं फरदीन, इन एक्टर्स के भी फर्स्ट लुक आउट, 2 बच्चे गोद लेना चाहती हैं ये एक्ट्रेस

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में है। सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 7:01:07

2 News : ‘हीरामंडी’ से वापसी कर रहे हैं फरदीन, इन एक्टर्स के भी फर्स्ट लुक आउट, 2 बच्चे गोद लेना चाहती हैं ये एक्ट्रेस

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में है। सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे इस सीरीज के गाने, पोस्टर और टीजर सामने आ रहे हैं, फैंस में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस बीच दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ाते हुए मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज शनिवार (6 अप्रैल) को 'हीरामंडी' से कुछ नए पोस्टर रिलीज किए हैं।

इसमें मेल एक्टर्स के किरदार से पर्दा उठा दिया गया है। इसमें दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे एक्टर फरदीन खान का लुक भी रिवील हो गया है। लंबे समय से फिल्मों से गायब फरदीन लगभग 14 साल बाद इस पीरियड-ड्रामा सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पोस्टर में फरदीन शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं जो वली मोहम्मद का किरदार निभाएंगे। नेटफ्लिक्स ने लिखा, “प्यार और कर्तव्य के बवंडर संघर्ष में फंसे, वली मोहम्मद अपनी शाही जिम्मेदारियों के साथ अपने दिल की इच्छा को समेटने का प्रयास करते हैं।”

एक्टर शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन भी सीरीज का हिस्सा हैं। शेखर ‘जुल्फिकार’ के किरदार में दिखेंगे। उनके अपोजिट मल्लिकाजान बनीं मनीषा कोइराला रहेंगी। अध्ययन को ‘जोरावर’ का रोल मिला है। वे प्यार और तकरार के बीच उलझते दिखेंगे। नेटफ्लिक्स ने लिखा, “लज्जो के लिए जोरावर का प्यार झुलसा देने वाला है जहां जुनून चमकता है- किन जब प्यार बुलाता है, तो क्या वह जवाब दे पाएगा? अध्ययन सुमन ज़ोरावर की भूमिका में हैं!”

एक्टर ताहा शाह बद्दुशा ‘हीरामंडी’ में ‘ताजदार’ बनेंगे। उन्हें वेब सीरीज ‘ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड’ में मुराद की भूमिका में देखा गया था। बता दें 'हीरामंडी' भंसाली की पहली वेब सीरीज है। इसमें मनीषा, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल के अहम किरदार हैं। सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरीज में निर्माताओं ने 1940 के दशक में ब्रिटिशराज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के हीरामंडी के रेड-लाइट इलाके में वेश्याओं के जीवन को उजागर करने की कोशिश की है।

बच्चों को लेकर लोकप्रिय एक्ट्रेस जिया शंकर का वीडियो हो रहा है वायरल

जिया शंकर टीवी की दुनिया में खास स्थान बना चुकी हैं। उन्हें ‘मेरी हानिकारक बीवी’, ‘काटेलाल एंड संस’ और ‘पिशाचिनी’ जैसे टीवी शो के लिए दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। जिया कुछ समय पहले एक रियलिटी शो में भी नजर आई थीं। इस बीच, 28 साल की जिया ने बच्चे गोद लेने की ख्वाहिश जताई है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह दो बच्चों को गोद लेना चाहती हैं।

जिया के एक फैन पेज ने उनका वीडियो शेयर किया है। जिया किसी पार्टी में हैं जहां उनके पीछे कई बच्चे खेल रहे होते हैं। तब वह कहती हैं कि वह भी बच्चों के साथ खेलना चाहती हैं। उन्हें फुल बेबी फीवर हो रखा है। जिया की अभी शादी नहीं हुई है। उनका नाम पहले टीवी एक्टर पारस अरोड़ा के साथ जुड़ा था। लंबे समय तक उनकी डेटिंग रूमर्स छाई रही थी। बाद में जिया का नाम अभिषेक मल्हान के साथ भी जुड़ा। जिया ने कुछ समय पहले पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा था कि उनकी लव लाइफ ज्यादा अच्छी नहीं रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष