न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह ने बेस्ट फ्रेंड सानिया को यूं किया बर्थडे विश, जल्द हो सकती है तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज बुधवार (15 नवंबर) को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सानिया के फैंस और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 11:33:33

2 News : फराह ने बेस्ट फ्रेंड सानिया को यूं किया बर्थडे विश, जल्द हो सकती है तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज बुधवार (15 नवंबर) को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सानिया के फैंस और फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगा रखी है। ऐसे में उनकी बेस्ट फ्रेंड मानी जाने वालीं फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फरहा खान कहां पीछे रहने वाली थीं। फराह ने उनके लिए एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है।

फराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सानिया के साथ कई फोटो साझा की हैं। तस्वीरें एक फैंसी रेस्तरां में क्लिक की गईं। पहली फोटो में सानिया, फराह को गले लगा रही हैं। सानिया प्रिंटेड ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट के साथ काले टॉप में, जबकि फराह मल्टी कलर धारीदार टॉप में दिख रही हैं। फराह ने अपनी भावनाएं जताते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी @ मिर्जासानियार, आप हमेशा खुश रहें, दोस्तों और उन सभी से घिरी रहें जो आपसे प्यार करते हैं..क्योंकि आप इसके और इससे भी अधिक की हकदार हैं।”

बता दें कि फराह और सानिया कई सालों से दोस्त हैं। साल 2017 में ‘कॉफी विद करण’ शो के 5वें सीजन में फराह ने खुलासा किया कि उनकी दोस्ती तब शुरू हुई जब उन्होंने सानिया को अपने टॉक शो ‘तेरे मेरे बीच में’ में गेस्ट बनने के लिए इनवाइट किया। हमारा रिश्ता तात्कालिक था और जब भी सानिया मुंबई आती थीं, हम मिलते थे। हमारी दोस्ती सुविधा की नहीं है क्योंकि हमारा एक-दूसरे के पेशे से कोई लेना-देना नहीं है।

तमन्ना और विजय के माता-पिता आपस में मिल चुके

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा की लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में है। उन्हें कई दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। वे अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर चुके हैं और हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो यह कपल शादी करने के लिए तैयार है। तेलुगू सिनेमा की रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना शादी करने को लेकर अपने पेरेंट्स के प्रेशर में हैं।

दोनों के पेरेंट्स आपस में मिल चुके हैं और चाहते हैं कि शादी जल्द होनी चाहिए। तमन्ना ने ‘भोला शंकर’ फिल्म और ‘कावाला’ गाने के बाद से कोई फिल्म साइन नहीं की है। इससे लग रहा है कि तमन्ना शादी की प्लानिंग पर फोकस करना चाहती हैं।

तमन्ना ने कुछ समय पहले कहा था कि मुझे लगता है कि जब आपको शादी करनी हो तो आपको शादी कर लेनी चाहिए। शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह कोई पार्टी नहीं है। इसमें बहुत मेहनत लगती है और इसी तरह एक पौधा पालना, एक कुत्ता पालना या बच्चे पैदा करना भी बहुत बड़ा काम है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका