न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह ने तीनों बच्चों को ऐसे किया 16वां बर्थडे विश, शाहिद ने ‘फर्जी’ का 1 साल होने पर शेयर किया वीडियो

कोरियोग्राफर के रूप में करिअर की शुरुआत करने वालीं फराह खान अब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की भूमिका भी निभाती हैं। दिग्गज कलाकारों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Feb 2024 7:28:23

2 News : फराह ने तीनों बच्चों को ऐसे किया 16वां बर्थडे विश, शाहिद ने ‘फर्जी’ का 1 साल होने पर शेयर किया वीडियो

कोरियोग्राफर के रूप में करिअर की शुरुआत करने वालीं फराह खान अब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की भूमिका भी निभाती हैं। दिग्गज कलाकारों को अपने इशारों पर नचा चुकीं फराह के खाते में फिल्ममेकर के रूप में कुछ शानदार फिल्में भी हैं। फराह ने फिल्ममेकर शिरिश कुंदर के साथ साल 2004 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद यानी साल 2008 में फराह ने आईवीएफ के माध्यम से दो बेटियों दिवा व आन्या और एक बेटे जार को जन्म दिया था। फराह अक्सर अपने बच्चों पर प्यार लुटाती रहती हैं।

आज तीनों बच्चों का 16वां जन्मदिन है। इस मौके पर फराह ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में उनके तीनों बच्चों के बचपन से लेकर अब तक के सभी मोमेंट्स की झलकियां हैं। फराह ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी 16th बर्थडे अब तक की सबसे बेस्ट चीज जो हमने प्रोड्यूस की।” फराह की इस पोस्ट पर युविका चौधरी ने तीन हार्ट कमेंट किए हैं।

संजय कपूर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे तुम्हारे और शिरिश के अब तक के बेस्ट प्रोडक्शन को।” अनिल कपूर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे।” सानिया मिर्जा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे टू दा सेसियस्ट किड्स।” अभिषेक बच्चन ने ब्लैक हार्ट कमेंट किया है। फराह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी वीडियो शेयर किया है और लिखा, “मेरे बच्चे 16 के हो गए। समझ नहीं आ रहा रोऊं या हंसूं…” फराह इन दिनों रियलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा 11’ को जज कर रही हैं। फराह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

शाहिद कपूर की वेबसीरीज ‘फर्जी’ ने लूटी थी खूब वाहवाही

एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की वजह से लाइमलाइट में हैं। दर्शकों को इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनकी एक्टिंग पसंद आ रही है। बहरहाल हम बात कर रहे हैं शाहिद की वेब सीरीज ‘फर्जी’ की, जो पिछले साल OTT पर रिलीज हुई थी। इस ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर ने अपनी कहानी और एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंसेज से लोगों के दिल जीत लिए थे।

आज रविवार (11 फरवरी) को इस सीरीज को रिलीज हुए एक साल हो गया। शाहिद ने इस जश्न को खास अंदाज में मनाया। शाहिद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर राज एंड डीके के डायरेक्शन की जमकर प्रशंसा की है। साथ ही शाहिद ने इस शो को कला का शानदार नमूना बताया। शाहिद ने इसके साथ कैप्शन लिखा, “वन ईयर टू पीस ऑफ आर्ट।”

सीरीज में विजय सेतुपति, केके मेनन, राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा के भी अहम रोल थे। इसकी कहानी एक निराश कलाकार के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो नकली पैसे की दुनिया में उतरता है। 8 एपिसोड की इस सीरीज को पिछले साल प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। गूगल की ईयर इन सर्च 2023 की रिपोर्ट में ‘फर्जी’ भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शो बनकर उभरा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम