न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह ने इस अंदाज में दी भाई साजिद को बर्थडे की बधाई, ‘सैम बहादुर’ के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे विक्की

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के भाई और डायरेक्टर साजिद खान आज गुरुवार (23 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साजिद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 8:15:57

2 News : फराह ने इस अंदाज में दी भाई साजिद को बर्थडे की बधाई, ‘सैम बहादुर’ के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे विक्की

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के भाई और डायरेक्टर साजिद खान आज गुरुवार (23 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साजिद 53 साल के हो गए हैं। फराह ने एक खूबसूरत पोस्ट के साथ उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं। फराह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “हैप्पी बर्थडे @aslisajidखान.. तुम और मैं.. हमेशा आंख से आंख नहीं.. बल्कि हमेशा दिल से दिल तक।”

वीडियो में साजिद की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, डायरेक्टर फरहान अख्तर और एक्टर गोविंदा सहित फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्तों के साथ थ्रोबैक फोटो हैं। फराह और साजिद इंडस्ट्री के पसंदीदा भाई-बहनों में से एक हैं। इस जोड़ी ने कई शानदार फिल्में दी हैं। साजिद ने डायरेक्टर के रूप में ‘डरना जरूरी है’, ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘हमशकल्स’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

साजिद ने टीवी पर कई शो होस्ट किए हैं। साजिद की शादी नहीं हुई है, लेकिन एक समय उनका नाम जैकलीन फर्नांडीज के साथ जुड़ा था। दूसरी ओर फरहा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन को मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी के साथ जज कर रही हैं। इसमें गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट हैं।

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, 1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सैम बहादुर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। वे हाल ही में इसी सिलसिले में कोलकाता पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक कॉलेज में स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन किया था। इसके बाद वे जयपुर भी गए। विक्की आज गुरुवार (23 नवंबर) को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचे। वहां से तुछ तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

विक्की इन तस्वीरों में मत्था टेकने के साथ गहन विचार में डूबे दिखाई दिए। ‘सैम बहादुर’ एक बायोपिक और रीयल कैरेक्टर पर बनी फिल्म है। इसका ट्रेलर और दो गाने भी सामने आ चुके हैं। इन पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। वे अपने चहेते हीरो विक्की को ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद एक बार फिर देशभक्त के रूप में देख खुशी से फूले नहीं समा रहे।

विक्की ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कितनी हार्ड ट्रेनिंग ली है। विक्की का लुक और अंदाज भी कमाल लग रहा है। निश्चित रूप से विक्की को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी और इसकी टक्कर ‘एनिमल’ से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे