न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फराह खान को रवीना टंडन ने इस अंदाज में किया विश, बर्थडे गर्ल ने वीडियो शेयर कर लिया मलाइका-अर्जुन का नाम

मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान आज मंगलवार (9 जनवरी) को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। फराह काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 6:44:07

फराह खान को रवीना टंडन ने इस अंदाज में किया विश, बर्थडे गर्ल ने वीडियो शेयर कर लिया मलाइका-अर्जुन का नाम

मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान आज मंगलवार (9 जनवरी) को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। फराह काफी पॉपुलर हस्ती है ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें विश करने वालों का तांता लगा हुआ है। आम और खास सब उन्हें विश कर रहे हैं। फराह ने कई ऐसे गाने कोरियोग्राफ किए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। वे कई सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और बड़े-बड़े कलाकारों को नचा चुकी हैं।

इस बीच फराह की दोस्त 90 के दशक की लाजवाब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है। रवीना ने तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फराह के लिए रवीना ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। रवीना ने में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो फराह..तब से लेकर अब तक... हमेशा प्यार और हंसी...’

कुछ तस्वीरें टीवी के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ के सेट की भी हैं। शो में इन दिनों ये दोनों बतौर जज नजर आ रही हैं। फराह को उनके भाई साजिद खान, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नोरा फतेही, सोनू सूद ने भी खास अंदाज में विश किया है। फराह ‘छैया-छैया’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’, ‘शीला की जवानी’, ‘पहला नशा’, ‘एक पल का जीना’ सहित कई लोकप्रिय गाने कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।

फराह खान ने वीडियो में दिखाया लजीज खाना, मौजूद थी ये हस्तियां

फराह खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें प्री लंच की झलक देखने को मिल रही है। फराह ने वीडियो में मजाक में कहा, 'मलाइका अरोड़ा ने अपने हाथों से अर्जुन कपूर को फोन किया और उनके घर से यह खाना डिलीवर करवाया।' उल्लेखनीय है कि ‘झलक’ में मलाइका भी जज के रूप में नजर आती हैं। वीडियो में रवीना, शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल जैसे सेलेब्रिटीज को मलाइका के साथ लंच एंजॉय करते हुए देख सकते हैं, जबकि फराह ने क्लिप शूट किया है।

खाने में मटन पुलाव, राजमा और आलू है। वीडियो शेयर करते हुए फराह ने लिखा, “झलक दिखला जा के शूट पर प्री बर्थडे सेलिब्रेशन। मुझे बिगाड़ने वाले दोस्त पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। थैंक्यू मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, ये लंच ऑर्गेनाइज करने के लिए। रवीना टंडन का भी स्पेशल डिश लाने के लिए शुक्रिया और ऋत्विक धनजानी का भी ज्यादा खाना खाने के लिए शुक्रिया।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार