न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह ने 16 साल बाद शाहरुख को लेकर किया खुलासा, ऋतिक की ‘कृष 4’ को लेकर सामने आई अपडेट

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों वह टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 8:20:57

2 News : फराह ने 16 साल बाद शाहरुख को लेकर किया खुलासा, ऋतिक की ‘कृष 4’ को लेकर सामने आई अपडेट

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों वह टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में जज के रूप में नजर आई थीं। फराह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अक्सर फोटो व वीडियो शेयर करती हैं। अब फराह का एक थ्रोबैक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने सबसे पक्के दोस्तों में से एक सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बातें करती हुई दिख रही हैं।

वीडियो को नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी के यूट्यूब पेज पर पोस्ट किया गया है। फराह बता रही हैं कि शाहरुख उनके परिवार के बाहर के पहले व्यक्ति थे जिन्हें पता चला कि वह 3 बच्चों को जन्म देने की उम्मीद कर रही हैं। फराह ने आईवीएफ के जरिए साल 2008 में तीन बच्चों को जन्म दिया था। फराह वीडियो में कह रही हैं कि जब वह प्रेग्नेंट हुईं, तब शाहरुख के साथ ‘ओम शांति ओम’ फिल्म बना रही थीं। शाहरुख उन्हें सेट पर कम्फर्टेबल महसूस कराते थे। सेट क्लिनिक से एक घंटे से ज्यादा दूर था।

चूंकि फराह 40 साल की होने के बाद मां बन रही थीं ऐसे में उनके ये काफी मुश्किल भरा दौर था। फराह बोलती हैं कि पहले 5-6 महीनों में केवल कमजोरी महसूस हुई और कई बार सामान्य एनेस्थीसिया देना पड़ा। एक दिन बीच में मुझे डॉक्टर का फोन आया। डॉक्टर ने बताया कि इस बार ऐसा नहीं हुआ है। जब डॉक्टर का फोन आया तब मैं शाहरुख के कॉमेडी सीन की शूटिंग कर रही थी। शाहरुख को पता था कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि मैं रोने वाली थी। इसलिए शाहरुख ने पूरे क्रू से ब्रेक लेने के लिए कहा और वे मुझे अपनी वैन में ले गए। मैं एक घंटे तक रोती रही। मेरी मां के बाद शाहरुख पहले व्यक्ति थे जिन्हें पता चला कि मैं मां बनने वाली हूं।

farah khan,choreographer farah khan,shahrukh khan,farah shahrukh,farah pregnancy,farah ivf,krrish 4 movie,Hrithik Roshan,rakesh roshan

‘कृष 4’ को लेकर काफी गंभीर हैं ऋतिक रोशन, बनाई यह योजना

ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म ‘फाइटर’ इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म हिट रही और ऋतिक के फैंस खुश हो गए। पिछले कुछ समय से ऋतिक की फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर सोशल मीडिया पर सुगबुगाहट जारी है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म पर काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।

मिड डे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऋतिक अपने पिता प्रोड्यूसर राकेश रोशन के साथ इस गर्मी ‘कृष 4’ पर पूरा फोकस करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है कि ऋतिक फिलहाल ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वे पिता और लेखकों की इन-हाउस टीम के साथ ‘कृष 4’ पर बातचीत करेंगे।

ऋतिक ने पूरी गर्मियों में विचार-मंथन सेशन तय किए हैं। पिता-पुत्र ऐसी कहानी पेश करना चाहते हैं जो उम्मीदों से कुछ ज्यादा ही अलग हो। मेकर्स ने इस साल बेसिक प्लान को लॉक करने और अगले साल शूटिंग के लिए स्टेज सजाने की योजना बनाई है। उल्लेखनीय है कि साल 2006 में आई फिल्म ‘कृष’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। साइंस फिक्शन फिल्म ‘कृष 3’ (2013) को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम