न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने बताई दर्दभरी दास्तां, पिता की मौत के वक्त घर में थे सिर्फ 30 रुपए

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान को हम अक्सर मस्ती के मूड में देखते हैं। फराह बिंदास अंदाज के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Sep 2023 12:05:31

मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने बताई दर्दभरी दास्तां, पिता की मौत के वक्त घर में थे सिर्फ 30 रुपए

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान को हम अक्सर मस्ती के मूड में देखते हैं। फराह बिंदास अंदाज के साथ हंसी-मजाक करती हुईं खुशियां बिखेरती नजर आती हैं। ऐसा नहीं है कि फराह की जिंदगी में कभी कोई गम या परेशानी नहीं रही। औरों की जैसे उन्होंने भी कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। फराह का बचपन बहुत मुश्किलों में बीता है। फराह ने एक्टर व एंकर मनीष पॉल के पॉडकास्ट में दिए एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया।

पिता की मौत के वक्त फराह के घर में पैसे की इतनी दिक्कत थी कि उन्हें और उनके भाई साजिद खान को अंतिम संस्कार का इंतजाम करने में भी पसीने छूट गए थे। फराह ने कहा कि पापा अपनी आखिरी रात में ताश खेल रहे थे। उन्होंने 30 रुपए जीते और जब उनकी मौत हुई तो उनकी जेब में वही 30 रुपए थे।

एक समय पर हमारी माली हालत इतनी खराब हो गई थी कि हम अपने दरवाजे पर लगे ताले की मरम्मत भी नहीं करा पाए थे। मेरी मां ने इसे बंद रखने के लिए दरवाजे के नीचे एक पत्थर रख दिया था। उल्लेखनीय है कि आज फराह के पास पैसे और शौहरत की कोई कमी नहीं है। वे 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फराह 6 फिल्म फेयर और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं। फराह ने चार फिल्में भी बनाई हैं।

farah khan,choreographr farah khan,farah father,sajid khan,karan johar,karan johar party,om shanti om,happy new year

करण की पार्टियों में पहले निकलने वाली की होती है चुगली : फराह

इसी इंटरव्यू के दौरान फराह ने मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टियों के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया। फराह ने कहा कि ये मैंने वक्त के साथ सीखा है। पहले मैं करण की पार्टी से जल्दी निकल जाया करती थी। बाद में मुझे पता चला कि जो भी पहले जाता है, पार्टी में लोग उसकी चुगली करना शुरू कर देते हैं। मैंने करण से भी कह दिया था कि मैं पहले नहीं जाऊंगी। जैसे ही मैं जाऊंगी, आप कहने लगेंगे कि देखो उसने क्या पहना था!

एक बार मैंने इस बात को कंफर्म करने की भी कोशिश की थी। मैं पार्टी से जल्दी निकल गई थीं और फिर चुपके से पीछे के दरवाजे से अंदर आ गईं। मैं बालकनी में छुपकर लोगों की बातें सुनने लगीं, लेकिन वहां कोई मेरे बारे में बात नहीं कर रहा था। आपको बता दें कि फराह और करण अच्छे दोस्त हैं। करण को बॉलीवुड का 'गॉसिप बॉय' कहा जाता है, जिनके पास हर किसी की खबर रहती है। उनका शो 'कॉफी विद करण' भी ऐसी ही बातों के लिए लोकप्रिय है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका