न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शोएब के घर पहुंचीं फराह ने रुहान को दिया यह कीमती तोहफा, BB-17 कंटेस्टेंट ने खरीदा नया घर

रमजान का महीना चल रहा है। ‘झलक दिखला जा 11’ फेम शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ परिवार के साथ हर दफा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 11:56:21

2 News : शोएब के घर पहुंचीं फराह ने रुहान को दिया यह कीमती तोहफा, BB-17 कंटेस्टेंट ने खरीदा नया घर

रमजान का महीना चल रहा है। ‘झलक दिखला जा 11’ फेम शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ परिवार के साथ हर दफा इफ्तारी सेलिब्रेट करते हैं। डांस शो के दौरान उसमें जज बनीं कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने शोएब की खूब तारीफ की थी। फराह हाल ही में शोएब की इफ्तारी में पहुंचीं। उन्होंने शोएब-दीपिका के लाडले बेटे रुहान को एक महंगा तोहफा भी दिया। दरअसल दीपिका और शोएब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

दोनों अक्सर यूट्यूब पर व्लॉग्स के जरिए फैंस को पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाते रहते हैं। शोएब ने गुरुवार (28 मार्च) को अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि घर पर इफ्तारी में फराह आ आईं। इसके लिए दीपिका ने बहुत अच्छा इंतजाम किया। दीपिका ने बिरयानी, चिकन, रबड़ी, शाही टुकड़ा, कुल्फी, दही बड़े, चिकन पॉकेट्स बनाया। फराह आईं और उन्होंने पूरे घरवालों से मुलाकात की, हंसी मजाक किया और फिर इफ्तारी की।

वह रुहान के लिए एक प्यारा तोहफा भी लाईं। उन्होंने रुहान को एक सोने का ब्रेसलेट दिया और उसे पहनाया भी। गौरतलब है कि फराह भी डांस शो के सेट पर कई दफा घर का खाना लाती थीं और साथी जज मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी, होस्ट और कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर करती थीं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक भी दिखाती थीं। जहां तक बात दीपिका और शोएब की है, तो उन्होंने साथ में ‘ससुराल सिमर का’ शो में काम किया था। कपल ने 2018 में निकाह कर लिया था। पिछले साल उनके घर रुहान का आगमन हुआ।

'बिग बॉस 17' फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने व्लॉग में दी जानकारी

'बिग बॉस 17' फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद से अनुराग की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो चुकी है। अनुराग व्लॉग्स के जरिए अपने चाहने वालों से जुड़े रहते हैं। पिछले दिनों ‘बाबू भैया’ ने एक नई कार खरीदी थी और अब अपना पहला घर खरीद लिया है। अनुराग ने खुद यह खुशखबरी दी है। अनुराग ने अपनी मां के नाम पर इस घर को खरीदा है।

अनुराग ने लेटेस्ट व्लॉग में खुशी का इजहार किया। व्लॉग में अनुराग ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के नाम पर एक फ्लैट बुक कराया है जो उन्होंने अपनी कमाई से खरीदा है। इस खबर को अनुराग की मां ने शेयर किया और वह इमोशनल नजर आईं। अनुराग ने कहा कि मैंने आज तक बहुत सारी गाड़िया खरीदी है, बाइक्स खरीदी, कार खरीदी, सुपरकार खरीदी।

एक बार घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी लेकिन उसमें पार्किंग बना ली। आप लोग जानते हैं कि मेरे घर वाले काफी टाइम से लगे हुए थे कि कुछ ना कुछ कर तो अब मैंने फाइनली कर दिखाया है। मम्मी मैंने वो जमीन खरीद ली है। फाइनली और खरीदी है आपको नाम की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका