न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई और जामनगर एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर को बधाई देने उमड़े फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहे वायरल

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने गुरुवार (29 फरवरी) को अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी थी। दोनों ने अपने चाहने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Mar 2024 11:07:55

मुंबई और जामनगर एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर को बधाई देने उमड़े फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहे वायरल

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने गुरुवार (29 फरवरी) को अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी थी। दोनों ने अपने चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर कर बताया कि वे बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका प्रेग्नेंट हैं और इसी साल सितंबर में बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस खबर के वायरल होने के कुछ देर बाद गुरुवार को ही दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

वे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले, व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करते और चश्मा लगाए नजर आए। उनका वहां भव्य तरीके से स्वागत हुआ। शटरबग्स ने कपल को बधाई दी और एयरपोर्ट के बाहर केक कटवाया। वीडियो में दीपिका अपने हाथों से केक का एक पीस रणवीर को खिलाती दिख रही हैं। यह प्यारा कपल बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शंस के लिए जामनगर पहुंचा। फंक्शन 1 से 3 मार्च तक होंगे।

जामनगर में जब पैपराजी कपल की तस्वीरें लेने लगे और फैंस उन्हें बधाई देने पहुंचे तब रणवीर, दीपिका को प्रोटेक्ट करते नजर आए। लोग कपल के लिए क्रेजी दिखे। इस दौरान प्रेग्नेंट दीपिका भीड़ से घिरी दिखाई दीं। एएनआई के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि होने वाली मां दीपिका को भीड़ ने घेर लिया और उन्हें अपनी कार तक जाने में भी मुश्किल हो रही थी।

रणवीर ने दीपिका को भीड़ से किया प्रोटेक्ट, लोग कर रहे तारीफ

तभी रणवीर ने अपने चाहने वालों को ग्रीट देने के साथ-साथ दीपिका को भी प्रोटेक्ट किया। उन्होंने दीपिका को संभालते हुए पहले गाड़ी में बिठाया और फिर खुद बैठ वहां से रवाना हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को रणवीर की यह बात बहुत पसंद आ रही है कि वे पत्नी का कितना ध्यान रख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इंफोग्राफिक्स कार्ड के जरिए प्रेग्नेंसी का एलान किया था। कपल ने बताया था कि उनका होने वाला बेबी सितंबर 2024 में आने वाला है। दीपिका-रणवीर की शादी साल 2018 में इटली में हुई थी। तब से ही फैंस उनसे गुडन्यूज सुनने के लिए बेताब थे। पिछले कुछ दिनों से दीपिका के इंटरव्यू और तस्वीरें देख अनुमान लगाया जाने लगा था कि जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम