न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस ने सैफ से पूछा कि करीना का प्लाजो क्यों पहना? तृप्ति की ये फिल्म फिर हो रही सिनेमाघरों में रिलीज

सैफ अली खान (53) ने 90 के दशक की शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। सैफ की लंबी पारी जारी है। रोमांटिक हीरो के रूप में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 7:58:46

2 News : फैंस ने सैफ से पूछा कि करीना का प्लाजो क्यों पहना? तृप्ति की ये फिल्म फिर हो रही सिनेमाघरों में रिलीज

सैफ अली खान (53) ने 90 के दशक की शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। सैफ की लंबी पारी जारी है। रोमांटिक हीरो के रूप में करिअर शुरुआत करने के बाद सैफ ने खुद को हर तरह की भूमिका में साबित किया है। सैफ आज भी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सैफ को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान सैफ ने कुछ ऐसा पहना था जिसके लिए वे जमकर ट्रॉल हो रहे हैं।

जब नेटिजंस ने सोशल मीडिया पर सैफ का लुक देखा तो वे उनके आउटफिट को उनकी बीवी करीना कपूर खान की ड्रेस बताने लगे। सैफ ब्लू कलर का कुर्ता पायजामा पहने थे। उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल और सनग्लासेस के साथ लुक पूरा किया। उनका जो वीडियो सामने आया है उसमें वे पैपराजी से सख्त लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं। पैपराजी सैफ से कहते हैं कि वे अपोजिट ऑफ लाइट हैं जिसकी वजह से फोटो सही नहीं आ रही। इस पर सैफ नाराजगी भरे लहजे में कहते, “तो मैं क्या करूं।”

लोगों को न तो सैफ के आउटफिट पसंद आए और न उनका एटिट्यूड। देखिए यूजर्स के कमेंट्स :- “करीना का प्लाजो क्यों पहना है।”, “करीना का कॉर्ड सूट पहन लिया क्या गलती से।”, “तभी बोलते हैं जल्दी का काम शैतान का होता है। पहनकर आ गए ना करीना मैम का प्लाजो।”, “करीना के कपड़े पहन लिए।”, “ये बहुत रूड है, फ्लॉप एक्टर को इतना किस बात का एटिट्यूड है।”, “इतना एटिट्यूड अपने घर लेकर जाएं।” सैफ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वे ‘देवरा : पार्ट 1’ फिल्म में नजर आएंगे।

तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म ‘लैला मजनूं’ 9 अगस्त को होगी रिलीज

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और एक्टर अविनाश तिवारी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनूं’ साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म दो कश्मीरी ‘कैस’ और ‘लैला’ की लव स्टोरी है जो कि परिवारों की दुश्मनी के कारण एक नहीं हो पाते हैं। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब 6 साल बाद यह दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। ‘लैला मजनूं’ शुक्रवार (9 अगस्त) को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

फिल्म के डायरेक्टर साजिद अली थे। फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम पर आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसे उन्होंने माइलस्टोन बताया। इम्तियाज ने कैप्शन में लिखा, “पॉपुलर डिमांड पर लैला मजनूं की वापसी, आपके प्यार का आभार जिसने इसे 6 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में खींच लिया। 9 अगस्त 24 को देशभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज के लिए टीम एलएम (लैला मजनूं) को बधाई। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरों शेयर कर इसकी जानकारी दी।

एकता ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें फिल्म का पोस्टर, एक हैंड रिटन नोट भी है जिसमें ये बताया गया है कि कौन-कौनसे सिनेमाघरों में मूवी की स्क्रीनिंग होगी और कुछ बिहाइंड द सीन्स की झलकियां भी दिखाई है। बता दें कि इसके गाने दर्शकों ने काफी पसंद किए थे, जिन्हें अवार्ड भी मिले थे। इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक हितेश सोनिक ने निर्मित किया था। मोहम्मद मुनीम, महमूद गामी और इरशाद कामिल ने गाने लिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री