न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान, सड़कों पर भीख मांगता नजर आया यह स्टार, Video...

सुपरस्टार सलमान खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। भले ही वे 58 साल के हो चुके हैं, लेकिन लोगों के बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Feb 2024 11:49:11

2 News : सलमान का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान, सड़कों पर भीख मांगता नजर आया यह स्टार, Video...

सुपरस्टार सलमान खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। भले ही वे 58 साल के हो चुके हैं, लेकिन लोगों के बीच आज भी उनका क्रेज जस का तस बना हुआ है। वे सलमान की झलक पाने और उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं। सलमान भी उन्हें निराश नहीं करते और पूरी गरमजोशी के साथ उनसे मिलते हैं। हाल ही सलमान के कुछ फैंस उनसे उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिले और ये तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए।

वहां सलमान के पिता मशहूर लेखक सलीम खान भी मौजूद थे। तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि सलमान ने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनके इस रूप को देख फैंस हैरान हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने विष्णुवर्धन के डायरेक्शन वाली देशभक्ति फिल्म ‘द बुल’ के लिए काफी मेहनत की है और वे कठोर प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं।

फिल्म में सलमान ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा का किरदार निभा रहे हैं। सलमान मालदीव में 1988 में ऑपरेशन कैक्टस के लीडर बुलसारा का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। 25 साल बाद सलमान और करण जौहर इस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। यह फिल्म करण के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म सलमान की ओर से उनके प्रशंसकों को ईद 2025 का तोहफा होगी।

रियलिटी शो में धूम मचाने वाले शिव ठाकरे ने भीख मांग सबको चौंकाया

‘बिग बॉस 16’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम शिव ठाकरे इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शिव मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते दिखे। इस दौरान उनका खौफनाक चेहरा देखकर लोगों की चीख ही निकल गई। दरअसल शिव ने अपना लुक बदलने की ठानी। वे प्रोस्थेटिक मेकअप लगाकर भिखारी बन गए। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इसमें देखा जा सकता है कि उनका चेहरा काफी हद तक बदला हुआ दिख रहा है। इसके बाद शिव सीधे सड़क पर निकल जाते हैं। ऑटो वाले के पास जाकर भीख मांगने लगते हैं। शोरूम जाते हैं तो गार्ड उन्हें बाहर से ही भगा देता है। एक महिला शिव को देखकर जोर से चिल्लाने लगती हैं।

आखिरी में एक ऑटो ड्राइवर शिव को पैसे देकर सबका दिल जीत लेता है। शिव ने ये वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में उन्होंने कैलाश खेर का ‘मैं तो नहीं हूं’ गाना लगाया हुआ है। फैंस को शिव का यह प्रैंक पसंद आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका