न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयशा में ऐसा बदलाव देख हैरान हो गए फैंस, वीडियो वायरल, दर्द में भी वर्कआउट करता दिखा यह एक्टर

एक्ट्रेस आयशा टाकिया लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। ‘टार्जन : द वंडर कार’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं आयशा एक समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Feb 2024 7:40:21

2 News : आयशा में ऐसा बदलाव देख हैरान हो गए फैंस, वीडियो वायरल, दर्द में भी वर्कआउट करता दिखा यह एक्टर

एक्ट्रेस आयशा टाकिया लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। ‘टार्जन : द वंडर कार’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं आयशा एक समय इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी थीं। फैंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा थे। हाल ही में आयशा को लंबे समय के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह पैपराजी को कैमरे के लिए पोज देती नजर आईं। आयशा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भरोसा नहीं कर पा रहा कि यह वही आयशा है जो अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना लेती थीं।

आयशा इस दौरान ब्लू कलर के सूट में नजर आईं। उनका चेहरा काफी बदल गया है। चेहरे पर सूजन दिखी और वजन भी काफी बढ़ा हुआ था। आयशा की ऐसी दशा देख फैंस हैरान हो रहे हैं। वे अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। देखें उनके कमेंट्स : “सर्जरी कराकर अच्छी-खासी शक्ल को खराब कर लिया।” “हे भगवान, इनके साथ क्या हुआ, वो बिल्कुल परफेक्ट थी।” “एक समय ऐसा था जब ये मेरी क्रश थीं।” “पहले कितनी सुंदर थीं, अब क्या हो गया है।” “अब पहले जैसी नहीं दिखतीं।” “ओह गॉड, ये क्या कर लिया खुद का।”

बता दें कि आयशा ने महज 18 साल की उम्र से करिअर की शुरुआत कर दी थी। उन्हें ‘टार्जन : द वंडर कार’ के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड मिला था। इसके बाद वह ‘दिल मांगे मोर’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘कैश’, ‘सोचा न था’, ‘शादी नंबर 1’, ‘होम डिलीवरी’, ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। आयशा ने साल 2009 में 23 साल की उम्र में ही फरहान आजमी के साथ शादी कर ली और इंडस्ट्री से दूर हो गईं। आयशा-फरहान के एक बेटा मिखाइल है।

ayesha takia,actress ayesha takia,tarzan the wonder car movie,ayesha video,vicky kaushal,actor vicky kaushal,vicky kaushal injured

विक्की कौशल का वीडियो आया सामने, ‘छावा’ की शूटिंग के दौरान हो गए थे घायल

एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 'सैम बहादुर' और 'डंकी' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। लोगों ने उनकी अभिनत की खूब तारीफ की। विक्की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। कुछ समय पहले वे एक फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल हो गए थे। इस बीच विक्की का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें दर्द में भी वर्कआउट करते देखा जा सकता है।

घायल होने के बावजूद विक्की ने हार नहीं मानी और अपने प्रोजेक्ट्स के लिए जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। दरअसल विक्की 'छावा' फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। अब विक्की को रिकवरी मोड के दौरान जिम में वर्कआउट गोल पूरा करते देखा जा सकता है। विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब हम दौड़ नहीं सकते, तो हम चलते हैं। हम रुकते नहीं हैं।”

विक्की एक हाथ से वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। उनके बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। बता दें 'छावा' फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। इसमें विक्की के अपोजिट ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका