न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैंस ने आमिर से पूछे अटपटे सवाल, धुआं उड़ाते दिखे सुपरस्टार, ट्विंकल की इस पोस्ट से प्रेग्नेंसी की अटकलें

सुपरस्टार आमिर खान पिछले कई सालों से चुनींदा फिल्में ही करते हैं। वे इन्हें बेहतरीन बनाने के लिए दिलो-जान से मेहनत करते हैं। इन्हीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Mar 2024 7:51:00

2 News : फैंस ने आमिर से पूछे अटपटे सवाल, धुआं उड़ाते दिखे सुपरस्टार, ट्विंकल की इस पोस्ट से प्रेग्नेंसी की अटकलें

सुपरस्टार आमिर खान पिछले कई सालों से चुनींदा फिल्में ही करते हैं। वे इन्हें बेहतरीन बनाने के लिए दिलो-जान से मेहनत करते हैं। इन्हीं कारणों से बॉलीवुड में आमिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से लोकप्रिय हो गए। हालांकि साल 2022 में आई उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप रही, जिससे उनका दिल टूट गया। अब आमिर एक बार फिर से एक्टिंग का जादू चलाने की कोशिश करेंगे। आमिर ने अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्म के सेट से आमिर ने एक लाइव इंस्टाग्राम सेशन किया। इसमें उनके फैंस ने बहुत सारे सवाल पूछें। इस दौरान आमिर को कई अटपटे सवालों का भी सामना करना पड़ा। सबसे पहले एक फैन ने उन्हें उनका स्टाइल चेंज करने को कहा क्योंकि आमिर सेशन में 'लापता लेडीज' का मर्चेंडाइज पहने हुए थे। इसके जवाब में आमिर ने कहा कि ये अच्छा तो लग रहा है.....मेरा स्टाइल यूनिक है तो ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आता इसलिए बहुत से लोग तारीफ नहीं करते।

इसके बाद एक यूजर ने कहा, “सर, ऐसा लगता है कि आप ड्रग्स लेते हैं, ड्रग्स लेना बंद करें।” इस पर आमिर ने कहा, “क्या बोल रहे हो यार?” एक यूजर ने कहा कि आपने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में डांस किया लेकिन बेटी आयरा की शादी में डांस क्यों नहीं किया?” इस पर आमिर ने कहा कि मैंने आयरा की शादी में भी डांस किया था और अंबानी बहुत फैमिली फ्रेंड हैं और हम एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में डांस करते हैं।

एक यूजर ने कहा कि, “सर आपको पठान की तरह मूवी बनानी चाहिए।” इस पर आमिर बोले, “यार शाहरुख खान बना रहा है न ‘पठान’ जैसी अच्छी फिल्म। मैं बनाता हूं ‘लापता लेडीज’ जैसी फिल्म आप वो देखो।” इस दौरान आमिर का एक वीडियो वायरल हो गया। वे इंस्टाग्राम लाइव पर धुआं उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। यह देखकर फैंस चौंक उठे। किसी ने भी इमेजिन नहीं किया था कि आमिर भी कभी स्क्रीन पर यूं सबके सामने ऐसा काम कर सकते हैं।

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने शेयर की एक स्क्रिप्टेड पोस्ट

अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना कई साल पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। ट्विंकल अब एक मशहूर लेखिका हैं और उन्होंने कुछ लोकप्रिय किताबें लिखी हैं। ट्विंकल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट देती हैं। इस बीच ट्विंकल की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। उनकी पोस्ट देख यूजर्स उनके प्रेग्नेंट होने के भी कयास लगाने लगे हैं।

दरअसल ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रिप्टेड पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने नाम के साथ अक्षय का सरनेम लिखा है। उन्होंने ‘Twinkle Khanna’ को काटकर Kumar’s + 1 लिखा है। इतना ही नहीं ट्विंकल ने प्रोफाइल फोटो में भी काफी बदलाव किया है। उन्होंने फोटो के ऊपर Kumar’s + 1 लिखकर इस अपडेट किया है।

इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा है कि “क्या आप मां बनने वाली हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या आप गुड न्यूज देने वाली हैं.. अक्षय+खन्ना के घर कोई मेहमान आने वाला है।” उल्लेखनीय है कि 50 वर्षीय ट्विंकल के अभी एक बेटा आरव (21) और बेटी नितारा (11) हैं। उनकी अक्षय के साथ शादी साल 2001 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम