न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान को तकलीफ में देख परेशान हुए फैंस, वीडियो वायरल, कैंसर से लड़ रही हैं ऋतिक की बहन सुनैना

सुपरस्टार सलमान खान (58) की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। इस बीच सलमान का एक वीडियो सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Aug 2024 1:31:04

2 News : सलमान को तकलीफ में देख परेशान हुए फैंस, वीडियो वायरल, कैंसर से लड़ रही हैं ऋतिक की बहन सुनैना

सुपरस्टार सलमान खान (58) की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। इस बीच सलमान का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उन्हें चाहने वाले एक्टर की सेहत को लेकर परेशान हो रहे हैं। दरअसल बुधवार (28 अगस्त) को सलमान मुंबई में आयोजित गणेश चतुर्थी इवेंट में शामिल हुए। वे टी-शर्ट और जीन्स में काफी हैंडसम लग रहे थे। वे फैंस के साथ मुखातिब हुए और अपील की कि इको-फ्रेंडली गणेश जी लेकर आएं, ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो। सलमान डांस और मस्ती करके एंटरटेन करते हुए भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी। इसमें सलमान सोफा सीट से उठने में काफी संघर्ष करते दिखे। आप देख सकते हैं कि सलमान सोफे पर बैठे हैं। वे ‘हम साथ साथ हैं’ की को एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को देखकर सोफे से उठने की कोशिश करते हैं। हालांकि उन्हें इसके लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

हाल ही में सलमान की पसली की सर्जरी हुई है। ऐसा लग रहा है कि इसी कारण शायद उन्हें दिक्कत हुई। इस इवेंट ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सर्जरी से वे अभी पूरी तरह से रिकवर नहीं हुए हैं। सलमान के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दिखा। सलमान के लिए कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी और अगली ‘सिकंदर’ है।

सुनैना रोशन के है दुर्लभ कैंसर और ब्रेन ट्यूबरकुलोसिस, परिवार से मिल रही प्रेरणा

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन और मशहूर डायरेक्टर व एक्टर राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन दुर्लभ कैंसर और ब्रेन ट्यूबरकुलोसिस जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। सुनैना ने HER Health Talks चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं पिता के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। उस वक्त मुझे पता चला कि मैं कई गंभीर और खतरनाक बीमारियों से ग्रसित हूं। जब मैंने घर आकर मां को बताया कि मुझे कैंसर है, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया थी कि तुम क्या बकवास कर रही हो?

मुझे सर्विक्स का लिंफोमा है। यह दुनिया में सबसे दुर्लभ प्रकार का कैंसर है। इलाज के दौरान मेरे बाल झड़ने लगे, जिससे मेरी हिम्मत और टूट गई। तब मैंने तय किया कि मैं परिवार के लिए मजबूत रहूंगी और बीमारी से लडूंगी। पहले जब मैं अस्पताल पहुंचीं तो मैं बेहोश हो गई थीं। लोग टीबी को सबसे खराब बीमारी मानते हैं, लेकिन इससे हर कोई अछूता नहीं है। मैं स्लीप एपनिया, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी लड़ रही हूं।

हाल ही में मैंने अपने फैटी लीवर को ग्रेड 3 से ग्रेड 1 पर ला दिया है। मैं पीड़ित के बजाय सर्वाइवर कहलाना पसंद करूंगी। मेरा परिवार और ऋतिक मेरी ताकत और प्रेरणा हैं। मैं व्हीलचेयर पर नहीं रहना चाहती थीं, इसलिए फिटनेस जर्नी पर हूं। मैंने भाई की लगन देखी है। इसलिए मैं बीमारी से लड़ रही हूं, क्योंकि मैं नहीं चाहतीं कि बुढ़ापे में कोई मेरी देखभाल करे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री