न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयरा की इस पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाला, फराह ने इस बात को लेकर सितारों पर कसा तंज

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने भले ही बॉलीवुड में करिअर नहीं बनाया लेकिन इसके बावजूद वह अधिकतर समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 6:47:14

2 News : आयरा की इस पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाला, फराह ने इस बात को लेकर सितारों पर कसा तंज

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने भले ही बॉलीवुड में करिअर नहीं बनाया लेकिन इसके बावजूद वह अधिकतर समय लाइमलाइट में रहती हैं। कभी आयरा के बयान छा जाते हैं तो कभी उनकी पोस्ट सबका ध्यान खींचती है। आयरा एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर खबरों में हैं। इसमें उन्होंने अपने अकेलेपन के डर को जाहिर किया है। आयरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं डरी हुई हूं, मुझे अकेलेपन से डर लगता है। मुझे लाचार होने से डर लगता है।

मैं दुनिया की हर बुरी चीज (हिंसा, बीमारी,बेरहमी) से डरती हूं। मैं खो जाने से डरती हूं, दर्द पाने से डरती हूं। चुप हो जाने से डरती हूं। मेरे डर का कोई तोड़ नहीं है। मेरी मदद किसी गाने या फिल्म को देखकर होती है। या फिर जब कोई शख्स मुझे सुरक्षित महसूस करवाता है या मुझे बताता है कि सब ठीक है तब मैं अच्छा महसूस करती हूं।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आयरा के फैंस चिंता में पड़ गए हैं कि ऐसा क्या हो गया जो वह इस तरह की बातें कह रही हैं।

'मिर्जापुर' फेम एक्टहर अली फजल ने आयरा को दिलासा देने की कोशिश की है। अली ने लिखा, “आपको प्यार किया जाता है। ब्रह्मांड और उसकी ताकत इसकी गवाह है। सांस लेना जीवन है। यह भी गुजर जाएगा। कुछ और लोग लौट आएंगे, कुछ और बीत जाएंगे। जो बचा है वह प्यार है, जिसे कोई पार नहीं कर पाएगा।”

इस पर आयरा ने अली के कमेंट के नीचे गले लगाने वाली इमोजी लगाई। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयरा लंबे समय तक डिप्रेशन में रह चुकी हैं। बता दें कि आयरा ने इसी साल 3 जनवरी को फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद 10 जनवरी को उदयपुर के अरावली हिल होटल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। इस ग्रैंड वेडिंग की चर्चा लंबे समय तक हुई थी।

आजकल हर स्टार के पास करीब 4 वैनिटी वैन हैं : फराह खान

मशहूर फिल्म निर्माता व कोरियोग्राफर फराह खान अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी मामले में खुलकर अपनी राय रखती हैं। फराह ने अब फिल्मी सितारों पर तंज कसा है। फराह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति एक्टर शोएब इब्राहिम से कहा कि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने लिए 4-4 वैनिटी वैन की मांग करते हैं।

आजकल कुछ अभिनेता और अभिनेत्री तब तक अपना काम शुरू नहीं करते, जब तक कि उन्हें वैनिटी वैन न मिल जाए। फिल्म के सेट पर वैनिटी वैन आने के बाद ही वे काम शुरू करते हैं। आजकल हर स्टार के पास करीब 4 वैनिटी वैन हैं। 1 वैन सितारों के जिम के लिए है, 1 उनके स्टाफ के लिए, 1 उनके लिए है और जो फूड ट्रक आता है, वो अलग है।

बिना वैन के वो हिलते तक नहीं हैं। पुराने दिनों में अभिनेत्रियां पेड़ों के पीछे कपड़े बदला करती थीं। उनके लिए तौलिये रखे जाते थे। जब आउटडोर शूटिंग होती थी तो ऐसा किया जाता था। यहां तक कि स्विट्जरलैंड में भी बस के पीछे कपड़े बदले जाते थे। आजकल सितारे अपने और अपने साथियों के लिए कई वैनिटी वैन की मांग करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष