न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आरती ने किया वीडियो शेयर लेकिन घिर गईं इस हरकत पर, उर्वशी ने बताया ट्रॉलिंग से निपटने का तरीका

दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की। आरती पति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Jun 2024 7:18:46

2 News : आरती ने किया वीडियो शेयर लेकिन घिर गईं इस हरकत पर, उर्वशी ने बताया ट्रॉलिंग से निपटने का तरीका

दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की। आरती पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही वह दीपक के साथ कश्मीर की वादियों में मस्ती करती दिखी थीं तो अब स्विमिंग पूल में हॉट अंदाज में नजर आईं। पूल में मस्ती करने के दौरान आरती के साथ उनके भाई मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी मौजूद थे। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल आरती ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनके अलावा पति दीपक, कृष्णा और भाभी कश्मीरा शाह भी नजर आ रही हैं। कश्मीरा और कृष्णा के दोनों बच्चे भी वहां मौजूद हैं। आरती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हंसी प्यार खुशी...शानदार जन्मदिन समारोह।” इसके आगे आरती ने ढेर सारी हार्ट इमोजी भी लगाई है। उल्लेखनीय है कि ये वीडियो 30 मई को कृष्णा के जन्मदिन का है, जब सबने साथ मिलकर जश्न मनाया। वीडियो में आरती सबके साथ बेहद खुश दिख रही हैं। आरती पति के कंधे पर बैठी हुई दिखीं।

इस दौरान दीपक ने आरती को पूल में गिरा भी दिया। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स को इस वीडियो पर एतराज है और वे आरती को ट्रॉल कर रहे हैं। लोगों को भाई के सामने आरती का छोटे कपड़ों में पति के साथ रोमांस करना अच्छा नहीं लगा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अपने असली भाई के सामने कैसे एक बहन इस तरह के कपड़े पहन सकती है।” एक दूसरे ने लिखा, “कैसे एक बहन भाई के आगे ऐसे कपड़े पहन लेती है.. थोड़ा तो संस्कार रखो यार.. हम इंडिया में हैं।” तीसरा लिखता है, “भाई के सामने कोई भी बहन कैसे ऐसी ड्रेस पहनकर अपने पति के साथ रोमांस कर सकती है।”

अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं उर्वशी रौतेला

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने पिछले दिनों फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न की चमक बिखेरी थी। उर्वशी हाल ही में एक फैशन शो के लिए दिल्ली में थीं। उर्वशी ने शो में एक शोस्टॉपर के रूप में वॉक किया। उर्वशी अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में वह कई बार ट्रॉलिंग की शिकार हो जाती हैं। अब उर्वशी ने बताया कि वह ट्रॉलिंग से कैसे निपटती हैं।

उर्वशी ने कहा कि इससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि इस पर बिल्कुल भी ध्यान न दिया जाए। इसके अलावा मेरे पास जिस तरह का व्यस्त शेड्यूल है, उसे देखते हुए मेरे पास वास्तव में उन चीजों पर सोचने और बर्बाद करने के लिए समय नहीं है, इसलिए जब आप किसी चीज पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं, तो ट्रॉल होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। तो हां मैं इसी तरह से इससे निपटती हूं।

उर्वशी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' फिल्मी में नजर आएंगी। हाल ही में इसका टीजर सामने आया था, जिसमें विरोध प्रदर्शन के साथ आपराधिक साजिश और आतंकवाद समर्थक भावनाओं के बारे में दिखाया गया था। फिल्मि में रवि किशन, विजय राज, पीयूष मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क