न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी को बर्थडे विश करते-करते फैन ने किया Kiss, वीडियो वायरल, शहनाज ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

अभिनेता बॉबी देओल ने आज शनिवार (27 जनवरी) को जिंदगी के 55 साल पूरे कर लिए। बॉबी के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 7:35:44

2 News : बॉबी को बर्थडे विश करते-करते फैन ने किया Kiss, वीडियो वायरल, शहनाज ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

अभिनेता बॉबी देओल ने आज शनिवार (27 जनवरी) को जिंदगी के 55 साल पूरे कर लिए। बॉबी के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके घर के बाहर जमा हो गए। कोई बॉबी के लिए केक लेकर पहुंचा, तो किसी ने उन्हें तोहफा दिया। इसी तरह उनके कई फैंस उन पर प्यार लुटाते नजर आए, लेकिन इसी दौरान ऐसा भी कुछ हो गया, जिसकी बॉबी ने कल्पना भी नहीं की थी। बॉबी के घर के बाहर हुए बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स भड़क उठे। दरअसल आप देख सकते हैं कि बॉबी एक फीमेल फैन से बात करते नजर आ रहे हैं। वह फैन बॉबी के लिए केक और गिफ्ट लेकर पहुंची थीं, जिसके बाद उसने एक्टर संग तस्वीरें भी खिंचवाई। इसी दौरान उसने बॉबी के गाल पर किस कर दिया, जिसकी वजह से वे थोड़े परेशान दिखे।

इस वीडियो के देख लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, “सरे आम बॉबी देओल की इज्जत लूट ली।” एक ने लिखा, “अगर कोई लड़का हीरोइन को किस करता फिर तो बवाल मच जाता। लड़के के ऊपर केस हो जाता। लड़की करे तो सरकारी, लड़का करे तो गद्दारी। ये क्या बात हुई यार।” बॉबी को ‘हाउसफुल 4’ में उनके साथ काम करने वाले एक्टर रितेश देशमुख, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, सनी देओल के बेटे करण देओल, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी खास अंदाज में विश किया है।

बर्थडे गर्ल शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की फोटो और वीडियो

‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल आज शनिवार (27 जनवरी) को 31 साल की हो गईं। शहनाज ने पंजाबी इंडस्ट्री से करिअर की शुरुआत कर बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है। शहनाज ने अपने जन्मदिन को बड़े क्यूट अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। शहनाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो और वीडियो शेयर किया है। फोटो में बहुत ही शानदार केक नजर आ रहा है।

वीडियो में शहनाज आधी रात को बर्थडे केक काटती दिख रही हैं। इस दौरान शहनाज ने नाइट सूट पहना है। वह अपने दोस्तों और भाई शहबाज के साथ जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। शहनाज ने बच्चों की जैसे केक कट किया। सिंगर गुरु रंधावा ने अपने म्यूजिक वीडियो 'मून राइज' की एक झलक साझा की और लिखा, "मेरी सबसे पसंदीदा शहनाज गिल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

'थैंक यू फॉर कमिंग' की निर्माता रिया कपूर ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो शहनाज, मिस यू।" कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटे का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहता है, "जन्मदिन मुबारक हो शहनाज।" शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम