न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आतिफ से स्टेज पर लिपटकर रोने लगीं फैन, वीडियो वायरल, रुपाली ने पति और बेटे को लेकर बताई यह बात

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम की दुनियाभर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आतिफ के गाने भारत में भी पसंद किए जाते हैं। अपनी

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 7:39:46

2 News : आतिफ से स्टेज पर लिपटकर रोने लगीं फैन, वीडियो वायरल, रुपाली ने पति और बेटे को लेकर बताई यह बात

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम की दुनियाभर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आतिफ के गाने भारत में भी पसंद किए जाते हैं। अपनी दिलकश आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनने वाले आतिफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से उनकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल पिछले हफ्ते उन्होंने बांग्लादेश में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। इस दौरान एक फैन बीच में ही स्टेज पर आ गई और उन्हें लाइव देखकर भावुक हो गई।

वीडियो में फैन सिक्योरिटी तोड़ स्टेज पर आकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। इसके बाद आतिफ ने फैन को चुप करते हुए उसे गले भी लगा लिया। हालांकि फैन उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। बाद में जब आतिफ ने फैन से हाथ मिलाया तो उसने उनका हाथ चूम लिया। इस पर सिंगर ने बहुत ही प्यारा रिएक्शन दिया और शांत रहे। सिक्योरिटी गार्ड ने फैन को कसकर पकड़ते हुए स्टेज से सुरक्षित नीचे उतार दिया। जब उसे नीचे ले जाया गया तो आतिफ उसकी ओर देखकर मुस्कुराते दिखे।

फैंस आतिफ की शालीनता पर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्हें यह देख अच्छा लगा कि आतिफ ने उस महिला पर जरा भी गुस्सा नहीं किया बल्कि उससे बहुत प्यार से पेश आए। आतिफ करीब 7 साल के बाद फिल्म 'एलएसओ90' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। आतिफ ने 'तेरा होने लगा हूं', 'तेरे संग यारा', 'मैं रंग शरबतों का' और 'दिल दियां गल्ला' समेत कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।

atif aslam,pakistani singer atif aslam,singer atif aslam,atif aslam concert,atif aslam fan,rupali ganguly,anupama,anupama serial

मैंने बस अपने बेटे को जन्म दिया है, मां तो मेरे हसबैंड हैं : रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली कई सालों से मनोरंजन जगत में जमी हुई हैं। वह छोटे पर्दे पर कई यादगार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। रुपाली इन दिनों स्टार प्लस के फैमिली ड्रामा ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं, जो टीआरपी में कई सप्ताह तक नं.1 शो रहा है। इसमें रुपाली ने एक ऐसी मां का रोल निभाया है जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। हालांकि असल जिंदगी में रुपाली का बेटा उनके पिता के ज्यादा करीब है।

रुपाली काम में काफी बिजी रहती हैं ऐसे में उनके पति बेटे का ज्यादा ख्याल रखते हैं। रुपाली को मलाल है कि वह परिवार के साथ ज्यादा वक्त नहीं गुजार पातीं। रुपाली ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरे बेटे के पिता ऐसे हैं जो उसकी देखभाल इतनी अच्छी तरह कर पा रहे हैं। वह हमारे बेटे को मां की कमी महसूस नहीं होने देते। वह मुझसे बेहतर मां हैं। मैंने बस अपने बेटे को जन्म दिया है, मां तो मेरे हसबैंड हैं।

हां पर मुझे कभी-कभी बुरा लगता है जब हम दोनों साथ बैठे होते हैं और वह आकर बोलता है, पापा मैं ये करना चाहता हूं। उस वक्त आपको अलग-थलग सा लगता है। मुझे लगता है, अरे मैं भी हूं यहां। कुछ चीजें हैं जो माएं करती हैं लेकिन उन चीजों के लिए वह अपने पिता के पास जाता है, मुझे बुरा लगता है कि मैं यहां हूं फिर भी। लेकिन ठीक है वह हमारे बेटे की इतनी अच्छी परवरिश कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष