न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने पकड़ा सिद्धार्थ का हाथ तो भड़के फैंस, कंगना ने इस पोस्ट को शेयर करने के बाद किया डिलीट

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। उन्हें बॉलीवुड का यह क्यूट कपल पसंद है। उनकी शादी पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Feb 2024 11:45:17

2 News : इस एक्ट्रेस ने पकड़ा सिद्धार्थ का हाथ तो भड़के फैंस, कंगना ने इस पोस्ट को शेयर करने के बाद किया डिलीट

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। उन्हें बॉलीवुड का यह क्यूट कपल पसंद है। उनकी शादी पिछले साल फरवरी में ही हुई थी। अब इस पेयर को चाहने वालों को सिद्धार्थ की एक हरकत नागवार गुजरी और वे उसे भला-बुरा कह रहे हैं। दरअसल सिद्धार्थ और एक्ट्रेस राशि खन्ना एक इवेंट में एक-दूसरे के कुछ ज्यादा ही करीब नजर आए। वे एक साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ का प्रमोशन कर रहे थे।

इस दौरान उन्हें हद से ज्यादा करीब देखा गया। सिद्धार्थ, राशि का हाथ पकड़कर चल रहे हैं और मीडिया को देखते ही उन्होंने हाथ भी छोड़ दिया। इसके अलावा राशि ने भी सिद्धार्थ को ऐसे पकड़ा जैसे वे उनके बहुत खास हों। ये फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। सिद्धार्थ-राशि की इतनी नजदीकी फैंस को बरदाश्त नहीं हो रही और वे सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। देखिए यूजर्स ने कैसे-कैसे कमेंट पास किए हैं :- “वे शादीशुदा जोड़े की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं।” “कियारा बी लाइक - तू घर आ फिर बताती हूं…।”

“मुझे यह बेहद पसंद है कि जब भी वह ऐसा करने के लिए जाती है तो वह अपना हाथ हटाता है और कोहनी ऑफर करता है।” “राशि खन्ना उसका हाथ पकड़ने की कोशिश कर रही है.. जब उसने उसका हाथ हटाया तब उसने उसकी हथेलियां पकड़ ली।” फैंस चाहते हैं कि सिद्धार्थ और कियारा के बीच कोई नहीं आए क्योंकि बॉलीवुड रिश्ते टूटने के लिए बदनाम है। बहरहाल ‘योद्धा’ फिल्म की बात करें तो यह सिनेमाघरों में 15 मार्च को दस्तक देगी। इसमें सिद्धार्थ एक वॉरियर के रूप में नजर आएंगे। सिद्धार्थ की पिछली फिल्म ‘मिशन मजनूं’ थी।

कंगना रनौत ने एंटी चीटिंग बिल को लेकर शेयर किए गए मीम पर दी थी अपनी राय

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार (25 फरवरी) को एंटी चीटिंग बिल पर कुछ ऐसा लिखा कि बाद मेंउन्हें पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। यह बिल हाल ही में लोकसभा में पारित किया गया था और इसमें पब्लिक परीक्षाओं में नकल रोकने का प्रावधान है। कंगना ने एक मीम पेज को सही मान इसे सोशल मीडिया अकाउंट से री-शेयर किया जिसमें रिलेशनशिप में धोखे की बात लिखी गई थी। उन्होंने पोस्ट में 'स्टार्स की पत्नियों' पर भी कटाक्ष किया और लिखा कि उन्हें सरकार को धन्यवाद देना चाहिए।

कंगना ने लिखा था, “राम राज्य में आपका स्वागत है। सभी सेलेब्स की पत्नियां सरकार को धन्यवाद दे सकती हैं।” आगे उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया। आगे कंगना ने लिखा, “यह युवाओं, कमजोर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी बिल था, जो डेटिंग और हुकअप ऐप्स के जमाने में फर्जी शादी के वादों और गलत चीजों में फंस जाते हैं। इसके बाद उनमें से कुछ रिमांड से छूट जाते हैं।” कंगना ने जो पोस्ट शेयर की थी, उसमें लिखा था, “लोकसभा ने हाल ही में एंटी-चीट बिल पारित किया जो कि एक अभूतपूर्व कदम है। भारत में रिलेशनशिप को लेकर यह एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।

इस कानून में रिश्तों में धोखाधड़ी करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों पर कठोर सजा का प्रावधान है, जिसमें 10 साल की कैद की कड़ी सजा और 1 करोड़ रुपए का भारी जुर्माना शामिल है।” आगे डिस्क्लेमर लिखा गया, “यह रियल न्यूज नहीं है और पूरी तरह मजाकिया पोस्ट है। इस पोस्ट का उद्देश्य मनोरंजन है।” उल्लेखनीय है कि कंगना सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव हैं और लगता है कि इसी जल्दबाजी में वो असल पोस्ट पढ़ नहीं पाईं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका