न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे प्रख्यात निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली, अरमान के 93 वर्षीय पिता को आया हार्ट अटैक

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता निर्देशक राजकुमार कोहली नहीं रहे। उनकी उम्र 93 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 1:07:08

नहीं रहे प्रख्यात निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली, अरमान के 93 वर्षीय पिता को आया हार्ट अटैक

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता निर्देशक राजकुमार कोहली नहीं रहे। उनकी उम्र 93 साल थी। कहा जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ है। उनके जाने से उनके परिवार के साथ उनके प्रशंसकों के बीच भी शोक की लहर है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख जताकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कोहली से जुड़े एक करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जूहु इलाके स्थित घर में आज सुबह करीब 8 बजे वे नहाने के लिए बाथरूम गए थे, लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उनके बेटे एक्टर अरमान कोहली दरवाजा तोड़कर अंदर गए। वहां उनके पिता बेसुध पड़े हुए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कोहली का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार (24 नवंबर) की शाम को किया जाएगा। बता दें कि कोहली ने एक्ट्रेस निशी के साथ शादी की थी। तीन साल पहले किडनी फेल हो जाने की वजह से अरमान के छोटे भाई रजनीश का भी निधन हो गया था। रजनीश मात्र 44 साल के थे।

rajkumar kohli,dircector rajkumar kohli,producer rajkumar,rajkumar kohli death,armaan kohli,jani dushman,nagin

राजकुमार कोहली ने बेटे अरमान को इस फिल्म से किया था लॉन्च

फिल्ममेकर राजकुमार कोहली ने कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें 'नागिन', 'जानी दुश्मन', 'बीवी नौकर का', 'बदले की आग', 'राज तिलक', 'जीने नहीं दूंगा', 'इंतकाम', 'बीस साल बाद' जैसी फिल्में शुमार हैं। 'नागिन' (1976) और 'जानी दुश्मन' (1979) उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है। उन्होंने साल 1962 में ‘सपनी’ नाम की फिल्म बनाई थी जिसमें प्रेम चोपड़ा लीड एक्टर थे।

साल 2002 में आई 'जानी दुश्मन : एक अनोखी कहानी' मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अक्षय कुमार, सनी देओल, सुनील शेट्टी, सोनू निगम, अरमान जैसे सितारों ने काम किया था। उन्होंने बेटे अरमान को साल 1992 में 'विरोधी' फिल्म‌ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। अरमान की पिछली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' थी। अरमान ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा ले चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे