न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, ‘चिट्ठी आई है’ जैसे कई लोकप्रिय गानों को दी आवाज, दिग्गज हुए दुखी

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार (26 फरवरी) को मुंबई में निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बताया जा रहा है कि पंकज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Feb 2024 6:32:26

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, ‘चिट्ठी आई है’ जैसे कई लोकप्रिय गानों को दी आवाज, दिग्गज हुए दुखी

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार (26 फरवरी) को मुंबई में निधन हो गया। वे 72 साल के थे। बताया जा रहा है कि पंकज ने सुबह 11 बजे अंतिम सास ली, लेकिन परिवार ने इसकी जानकारी शाम 4 बजे के बाद जारी की। जानकारी के अनुसार पंकज लंबे समय से बीमार थे। पंकज के निधन की सूचना उनकी बेटी नयाब ने दी। नयाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि बहुत भारी मन से हम आपको पद्मश्री पंकज उधास के 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण निधन होने की सूचना दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पंकज को 10 दिन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे थे लेकिन वे उनको बचा नहीं पाए। पंकज ने ‘नाम’, ‘साजन’ और ‘मोहरा’ सहित कई हिंदी फिल्मों में प्ले बैक सिंगर के रूप में लोकप्रिय गानों को कर्णप्रिय आवाज दी। उनके ‘चिट्ठी आई है’, ‘जिएं तो जिएं कैसे’, ‘न कजरे की धार’ जैसे गाने आज भी लोगों को दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने करिअर की शुरुआत साल 1980 में एल्बम ‘आहट’ के साथ की थी।

इसके बाद उनके एक के बाद एक कई ऐसे एल्बम आए, जिन्होंने पूरी पीढ़ी का ध्यान खींचा। इनमें कुछ प्रमुख एल्बम हैं ‘मुकरार’, ‘तरन्नुम’, ‘महफिल’, ‘नायाब’ और ‘आफरीन’। पंकज के ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ और ‘थोड़ी-थोड़ी पीया करो’ जैसे गाने खूब हिट हुए। पंकज के बड़े भाई मनहर उधास (80) भी प्रख्यात गायक हैं। पंकज जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को जेतपुर में हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, ‘चिट्ठी आई है’ जैसे कई लोकप्रिय गानों को दी आवाज, दिग्गज हुए दुखी

सोनू निगम-माधुरी दीक्षित सहित इन हस्तियों ने पंकज को दी श्रद्धांजलि

पंकज के निधन का समाचार सामने आते ही उन्हें चाहने वाले लाखों-करोड़ों फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के दिल टूट गए। वे सोशल मीडिया के माध्यम से पंकज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गायक सोनू निगम ने लिखा, “मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है। पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे। आपके होने के लिए आपका शुक्रिया... शांति।”

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने लिखा, “पंकज का जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती।” एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने एक्स पर लिखा, “संगीत के दिग्गज पंकज उधास जी के निधन से बहुत दुःखी हूं। उनकी गजलों ने दुनियाभर के लोगों की आत्मा को छू लिया। उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में रहेगी! शांति।”

गायक अनूप जलोटा ने पंकज के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “शॉकिंग.... म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज और मेरे दोस्त पंकज उधास का निधन। हम इस मुश्किल समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।” बता दें कि पंकज ने एअर होस्टेस फरीदा के साथ शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा