न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फलक नाज की इस पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, BB OTT 3 में अरमान और लवकेश के बीच हुआ झगड़ा

फलक नाज छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। फलक को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह लगातार अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jul 2024 12:01:40

2 News : फलक नाज की इस पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, BB OTT 3 में अरमान और लवकेश के बीच हुआ झगड़ा

फलक नाज छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। फलक को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर कर अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसे देख फैंस हैरान-परेशान हैं। वे सदमे में रह गए और फलक से कारण भी पूछ रहे हैं। वे जानना चाह रहे हैं कि ऐसी क्या नौबत आ गई जो फलक की ऐसी भावनाएं सामने आईं। हालांकि फलक ने अभी तक इसको लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

दरअसल एक्टर शीजान खान की बहन फलक ने इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। इस क्रिप्टिक पोस्ट में फलक ने लिखा, “अगर मैं कल ना रहूं तो? क्या आप लोगों को मेरी कमी खलेगी? आप लोग मेरी साथ बिताए गए वक्त और खूबसूरत फोटो को स्टोरी और पोस्ट में शेयर करेंगे। पोस्ट और कहानियों जैसी भौतिक चीजें मुझे बाद के जीवन में खुशी नहीं देंगी। लाइफ अनिश्चित है। ये आप सबके लिए एक रिमाइंडर है कि जो लोग आपके पास और साथ हैं उनके साथ प्यार से रहिए। तो चलिए चारों तरफ पॉजिटिविटी और प्यार फैलाएं।”

यह पोस्ट वायरल हो रही है। फैंस लगातार कमेंट कर फलक को सांत्वना देते हुए उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। फलक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'सावधान इंडिया', 'डोली अरमानों की', 'लाल इश्क' जैसे कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भी दिखी थीं। तब उनके साथी कंटेस्टेंट अविनाश सचदेवा के प्यार में पड़ने की खबरें आई थीं।

अरमान मलिक और लवकेश कटारिया ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की धूम है। इसमें होने वाले ड्रामे लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। कभी कोई किसी से लड़ता-झगड़ता है तो कभी किसी का रोमांस चरम पर होता है। अब घर में दो बीवियों पायल और कृतिका मलिक के साथ एंट्री करने वाले अरमान मलिक और BB OTT 2 के विजेता एल्विश यादव के खास दोस्त लवकेश कटारिया के बीच बात कुछ ज्यादा ही बढ़ गई। झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे की पर्सनल लाइफ पर जमकर निशाना साधा।

पहले अरमान ने एल्विश को लेकर लवकेश पर तंज कसा। अरमान ने कहा, “कटारिया, तुम अपना खुद का नाम कब बनाने वाले हो? तुम्हारे नाम से तुम्हें कोई नहीं जानता। तुम्हें जानने के लिए लोगों को गूगल सर्च में एल्विश यादव का दोस्त टाइप करना पड़ता है।” अरमान की ये बात सुनने के बाद लवकेश ने पलटवार करते हुए कहा, “तुम्हें भी लोग दो बीवियों के पति के नाम से जानते हैं। तुम्हारी भी कोई अपनी पहचान नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि लवकेश, एल्विश के मैनेजर का काम करते थे। जब एल्विश ने बिग बॉस में एंट्री की थी तब लवकेश ने ही उनका वोटिंग कैंपेन संभाला था। बता दें कि गुरुवार (18 जुलाई) को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में अरमान के पास घर दे बेदखल करने के लिए 4 लोगों को नॉमिनेट करने की पावर थी। उन्होंने लवकेश, विशाल पांडे, सना मकबूल और सना सुल्ताना को नॉमिनेट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क