न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्वरा को जन्मदिन पर पति ने इस अंदाज में किया विश, जया को अमिताभ से ऐसे मिली बर्थडे की बधाई

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज मंगलवार (9 अप्रैल) को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। स्वरा को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 12:45:57

2 News : स्वरा को जन्मदिन पर पति ने इस अंदाज में किया विश, जया को अमिताभ से ऐसे मिली बर्थडे की बधाई

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज मंगलवार (9 अप्रैल) को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। स्वरा को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग जमकर बधाइयां व शुभकामनाएं दे रहे हैं। स्वरा के पति फहद अहमद ने बहुत खास अंदाज में उन्हें विश किया है। फहद ने परिवार के साथ स्वरा की एक तस्वीर डाली। फोटो में स्वरा को परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन का केक काटते हुए देखा जा सकता है। फहद ने एक प्यारा सा विश नोट भी लिखा।

उन्होंने लिखा, “दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, प्यार। हमारे जीवन में आने और इसे जादुई दीपक की तरह रोशन करने के लिए धन्यवाद।” हाल ही स्वरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी राबिया के अन्नप्राशन समारोह की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इनमें राबिया को एक विशेष अवसर के लिए आकर्षक लाल पोशाक और धनुष हेडबैंड पहने देखा जा सकता है। पहली इमेज में राबिया है, जो काफी प्यारी लग रही है। एक अन्य फोटो में स्वरा बेटी को खाना खिलाती दिख रही हैं, जबकि फहद, राबिया को प्यार से पकड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एक साल पहले कपल ने रिश्ते का खुलासा किया था जब उन्होंने परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचा ली। सितंबर 2023 में राबिया का जन्म हुआ। स्वरा का वर्कफ्रंट देखें तो उनकी अगली फिल्म ‘मिसेज फलानी’ है, जिसका डायरेक्शन मनीष किशोर ने किया है। 9 अप्रैल 1988 को नई दिल्ली में जन्मी स्वरा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने ‘रांझणा’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘वीरे दी वेडिंग’ समेत कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।

swara bhasker,actress swara bhasker,fahad ahmad,swara birthday,swara 36 years,jaya bachchan,amitabh bachchan,jaya bachchan birthday,jaya 76 years

76 साल की हुईं जया बच्चन, पति अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा...

एक्ट्रेस जया बच्चन आज मंगलवार (9 अप्रैल) को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। सदी के महानायक माने जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (81) ने अपनी पत्नी जया के जन्मदिन पर प्यार भरा नोट शेयर किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “मंगलवार, 9 अप्रैल और इस दिन हम आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। ईएफ परिवार की ओर से बधाई और प्यार। यह एक अन्य पारिवारिक जन्म की सुबह है जिसके लिए किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है।

आज पत्नी अपना जन्मदिन मना रही हैं और उसके लिए सभी बधाइयां स्वीकार की जा रही हैं तथा हमेशा की तरह आभार प्रकट किया जा रहा है। 9 तारीख को आधी रात को एक शांत परिवार 'आया' और तत्काल परिवार की उपस्थिति का प्यार।” बता दें जया ने अपने करिअर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

इनमें मुख्य रूप से ‘गुड्डी’, ‘मिली’, ‘जवानी दीवानी’, ‘उपहार’, ‘अनामिका’, ‘अभिमान’, ‘शोले’, ‘बावर्ची’, ‘चुपके चुपके’ और ‘जंजीर’ जैसी मूवी के नाम शामिल हैं। ‘सिलसिला’ (1981) में अमिताभ के साथ काम करने के बाद उन्होंने लंबा ब्रेक ले लिया था। बाद में जया ने और भी कई फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाईं।

हाल ही जया बच्चन को उनकी दोहिती नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट पर अपनी बेबाक राय के लिए बहुत प्यार मिला। ‘व्हाट द हेल नव्या’ का दूसरा सीजन खत्म हो गया है। इस शो में जया ने अपनी फैमिली को लेकर काफी कुछ शेयर किया था, जिसकी वजह से वह लगातार खबरों में रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष