न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मजबूत है अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते की गांठ! ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर पूरी बच्चन फैमिली दिखी साथ, अफवाहों पर विराम

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरम था कि बच्चन परिवार में अनबन चल रही है और ऐश्वर्या राय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Dec 2023 12:15:08

मजबूत है अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते की गांठ! ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर पूरी बच्चन फैमिली दिखी साथ, अफवाहों पर विराम

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरम था कि बच्चन परिवार में अनबन चल रही है और ऐश्वर्या राय ने उनसे दूरियां बना ली है। यहां तक कि बॉलीवुड के प्यारे कपल ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच खटपट की खबर भी वायरल हो रही थी। हालांकि अब इन सबके बीच मंगलवार (5 दिसंबर) की रात ‘द आर्चीज’ फिल्म के प्रीमियर के दौरान अगस्त्य नंदा को सपोर्ट करने के लिए पूरा बच्चन परिवार पहुंचा।

इससे तमाम अफवाहों पर कम से कम एक बार के लिए तो विराम लग गया। प्रीमियर के दौरान बच्चन परिवार ने एक साथ पैपराजी के लिए पोज भी दिए। अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी एक फ्रेम में क्लिक हुए। इतना ही नहीं मामी ऐश्वर्या ने भांजे अगस्त्य के लिए चीयर भी किया और उनके गाल पकड़ते हुए कहा- “अब तुम पैपराजी की आदत डाल लो।”

ऐश्वर्या परिवारवालों के साथ मस्ती करती हुईं नजर आईं। इससे उनकी फैमिली के साथ बॉन्डिंग पता चलती है। हालांकि सबकी नजरें अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन पर टिकी रहीं। दोनों के चेहरों पर परिवार के साथ पोज देने के दौरान जरा भी स्माइल नहीं थी।

abhishek bachchan,Aishwarya Rai Bachchan,aaradhya,amitabh bachchan,jaya bachchan,shweta bachchan,agastya nanda,navya naveli nanda,shweta bachchan

इन बातों के कारण अभिषेक-ऐश्वर्या में बढ़ती दिखी थीं दूरियां

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या और नव्या दोनों ने वॉक किया। जहां जया बच्चन व श्वेता, नव्या को सपोर्ट करती दिखीं, वहीं ऐश्वर्या के साथ अकेले आराध्या ही नजर आईं। इसके अलावा ऐश्वर्या ने अमिताभ के जन्मदिन पर भी फैमिली फोटो को क्रॉप करके सिर्फ अमिताभ और आराध्या की फोटो ही पोस्ट की थी। इसके कुछ दिन बाद ऐश्वर्या के बर्थडे से भी बच्चन परिवार नदारद रहा।

इसके बाद ऐश्वर्या दिवाली के दिन अकेली ही मुंबई से बाहर जाती दिखीं। हाल ही में अभिषेक के हाथों में एंगेजमेंट रिंग नहीं थी। इसके अलावा अभी अमिताभ ने बेटी श्वेता को अपना एक बंगला ‘प्रतीक्षा’ तोहफे में दे दिया। इससे परिवार के बीच खटपट की खबरें सुर्खियों में थीं। ये सब बातें इशारा कर रही थीं कि बच्चन फैमिली में कुछ तो गड़बड़ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका