न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ईशा ने खुद से जुड़ी खबरों को लेकर बताई बेटियों की रिएक्शन, इस एक्ट्रेस पर नहीं होता ट्रॉलिंग का असर

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जैसे उनकी बेटी ईशा देओल ने भी करिअर के रूप में एक्टिंग चुनी। हालांकि ईशा को अपने माता-पिता जितनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 May 2024 12:37:34

2 News : ईशा ने खुद से जुड़ी खबरों को लेकर बताई बेटियों की रिएक्शन, इस एक्ट्रेस पर नहीं होता ट्रॉलिंग का असर

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जैसे उनकी बेटी ईशा देओल (42) ने भी करिअर के रूप में एक्टिंग चुनी। हालांकि ईशा को अपने माता-पिता जितनी शौहरत और सफलता नहीं मिली। ईशा की पर्सनल लाइफ देखें तो फैंस उसके लिए भी चिंतित हैं। ईशा इस साल के शुरू में अपने बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से अलग हो गईं। ईशा के दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। हाल ही इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में ईशा ने बेटियों को लेकर बात की।

बातचीत के दौरान जब ईशा से उनके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यकीन मानिए मुझे इसके लिए पुश किया जा रहा है। जब भी मैं अपनी कोई फोटो पोस्ट करती हूं, तो इसके बाद मैं खुद ही बिना किसी कारण के मुस्कुराती हूं। फिर मैं खुद सोचती हूं क्या मुझे पोस्ट करने की जरूरत है। इसके बाद मैं अपनी तरफ देखती हूं और सोचती हूं कि मैं ये क्यों कर रही हूं। ये बहुत फनी है, लेकिन मेरी ये फोटो काफी अच्छी है, तो ठीक है।

इसके बाद जब ईशा से पूछा गया कि क्या उनकी बेटियों तक उनसे जुड़ी खबरें पहुंचती हैं और इसकी वजह से क्या वे परेशान होती हैं तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी दोनों बेटियां बहुत छोटी हैं। मैं खुद के बारे में खबरें पढ़ते हुए बड़ी हुई हूं। बात रही उनकी तो जब तक वो बड़ी होंगी तब मैं खुद ही देखूंगी कि इन चीजों से कैसे हैंडल करना और निपटना चाहिए।

अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपको इसे डील करना सीखना आना चाहिए। उल्लेखनीय है कि ईशा ने 29 जून 2012 को भरत के साथ शादी की थी। ईशा पिछले दिनों अपनी मां के लिए प्रचार करती दिखी थीं। हेमा मथुरा की सांसद हैं और एक बार फिर से वहां से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

esha deol,actress esha deol,dharmednra,Hema Malini,bharat takhtani,radhya,miraya,esha divorce,deepika singh,actress deepika singh,diya aur baati

‘दीया और बाती’ फेम दीपिका सिंह ने ट्रॉलिंग पर की खुलकर बात

'दीया और बाती' सीरियल में ‘संध्या बींदणी’ के किरदार से एक्ट्रेस दीपिका सिंह (34) ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। हाल ही दीपिका ने शो 'मंगल लक्ष्मी' से छोटे पर्दे पर वापसी की है। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन ट्रेंडिंग रील बनाती रहती हैं। हालांकि उन्हें अक्सर डांसिंग वीडियो को लेकर ट्रॉल किया जाता है। अब दीपिका ने इस बारे में बात की।

दीपिका ने IANS के साथ बातचीत में कहा कि मुझ पर ट्रॉलिंग का कोई असर नहीं पड़ता। मैं इसे बहुत शालीनता से स्वीकार करती हूं, क्योंकि मेरे आस-पास मेरे माता-पिता, पति और मेरे ओडिसी डांस टीचर्स जैसे लोग हैं। उनके साथ रहकर मैंने हर परिस्थिति स्वीकार करना सीखा है। उन्होंने मुझे सिखाया है कि चाहे आप कितने भी कामयाब क्यों न हो जाओ, आप इससे बच नहीं सकते। मैं 10 साल से ओडिसी डांस सीख रही हूं। सभी लोग आपको स्वीकार नहीं कर सकते। जो लोग आपकी तरह सोचते हैं, केवल वही आपको स्वीकार कर पाएंगे।

मेरे जैसे लोग ही मुझे समझेंगे। कुछ लोग मुझे पसंद तो करते हैं लेकिन मेरी सराहना नहीं करते। यह मेरी लाइफ है और भगवान ने मुझे इसके लिए चुना है, इसलिए मैं किसी के भी प्रति जवाबदेह नहीं हूं। यही वजह है कि ट्रॉलिंग और आलोचनाओं का मुझ पर कोई असर नहीं होता। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिखते ही नहीं। कम से कम, मुझे लोग देख तो रहे हैं जो मेरी आलोचना कर रहे हैं, इसका मतलब है कि मैं कुछ अच्छा कर रही हूं। इसलिए मैं खुश हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष