न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ईशा देओल ने बर्थडे विश के लिए ऐसे जताया आभार, शनाया कपूर को 24वें जन्मदिन पर इन्होंने दी बधाई

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल आज गुरुवार (2 नवंबर) को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा को सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 8:08:20

2 News : ईशा देओल ने बर्थडे विश के लिए ऐसे जताया आभार, शनाया कपूर को 24वें जन्मदिन पर इन्होंने दी बधाई

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल आज गुरुवार (2 नवंबर) को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। ईशा को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके चाहने वाले जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब ईशा ने भी फैंस के लिए एक आभार नोट शेयर किया और अपनी मां व दोनों बेटियों के साथ तस्वीरें साझा कीं। ईशा ने हेमा के साथ दो तस्वीरें अपलोड कीं।

इनमें से एक में मां-बेटी की जोड़ी को गले मिलते हुए देखा जा सकता है और दूसरी में हेमा बर्थडे गर्ल ईशा के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। ईशा ने अपनी बेटियों राध्या और मिराया के साथ भी एक तस्वीर शेयर की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए ईशा ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी को प्यार और आभार, हमेशा की तरह मेरी सुबह की शुरुआत मेरी मां और मेरी प्यारी बेटियों के साथ घर पर हवन के साथ हुई @dreamgirlhemamalini @aapkadharam #itsmybirthday #love #gratitution”

तस्वीरो में ईशा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना है। उनकी दोनों बेटियां मैचिंग शरारा सूट में नजर आ रही हैं। बता दें कि ईशा ने फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। ईशा को आखिरी बार सुनील शेट्टी के साथ वेब सीरीज 'हंटर-टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में दिखाई दी थी।

संजय कपूर की बेटी शनाया जल्द ही करने वाली हैं बॉलीवुड में डेब्यू

उभरते बॉलीवुड स्टार किड्स में से एक एक्टर संजय कपूर और महीप की बेटी शनाया कपूर आज गुरुवार (2 नवंबर) को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। शनाया भी जल्द ही फिल्मों में एंट्री करने वाली हैं। शनाया को बॉलीवुड सेलेब्स और दोस्त बर्थडे विश कर रहे हैं। अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कजिन सिस्टर शनाया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फोटो शेयर की है।

फोटो सोनम की शादी के दौरान की है, जिसमें उन्होंने शनाया को गले लगाया हुआ है। सोनम ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो शनाया।” फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने शनाया को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ कई अलग-अलग तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय फेवरेट।” खुशी जल्द ही 'द आर्चीज' के साथ एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने शनाया को विश करते हुए उनके साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की और लिखा 'हैप्पी बर्थडे माय सिस्टर। मैं तुम्हें सिर्फ हंसते हुए देखना चाहती हूं।” अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी, अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया ने भी शनाया को बधाई दी है। शनाया की पहली फिल्म 'वृषभ' है। इसमें उनके साथ तेलुगु-मलयालम फिल्म के अभिनेता मोहनलाल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका