न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेंद्र के शबाना के साथ लिपलॉक सीन पर बोलीं ईशा देओल, सनी के राखी बांधने पर भी दी रिएक्शन

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अच्छा बिजनेस करने में सफल रही। इस फिल्म के जरिये...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 10:36:26

धर्मेंद्र के शबाना के साथ लिपलॉक सीन पर बोलीं ईशा देओल, सनी के राखी बांधने पर भी दी रिएक्शन

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अच्छा बिजनेस करने में सफल रही। इस फिल्म के जरिये करण जौहर ने सात साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में 87 साल के धर्मेंद्र और 72 साल की शबाना आजमी के लिपलॉक सीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

इस पर धर्मेंद्र के फैमिली मेंबर्स के रिएक्शन सामने आते रहे हैं। अब उनकी बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने इस किसिंग सीन पर खुलकर बात की है। जब ईशा से इस संबंध में सवाल किया गया तो वो शरमा गईं। फिल्मी ज्ञान को दिए गए इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई आइडिया नहीं था। ये हमारे लिए एक सरप्राइज था।

वो दोनों आपस में बहुत क्यूट लग रहे थे। वो प्रोफेशनल एक्टर्स हैं। आपको बता दें कि इससे पहले धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी रिएक्ट कर चुकी हैं। हेमा ने कहा था कि मुझे इसे देखने का मौका नहीं मिला। लोग उनके किसिंग सीन को पसंद कर रहे हैं और मैं उनके लिए खुश हूं। मैं भी स्क्रिप्ट की डिमांड पर ये करने को तैयार हूं।

esha deol,dharmendra,liplock scene,sunny deol,bobby deol,Hema Malini,actress esha deol,gadar 2

मैं जब छोटी थी, तब से उन्हें राखी बांधती आ रही हूं : ईशा देओल

पिछले दिनों ईशा देओल ने भाई सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के लिए खास स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान ईशा व अहाना के साथ सनी और बॉबी देओल की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। इसके बाद कहा गया कि सनी पहली बार ईशा से इस रक्षाबंधन राखी बंधवाएंगे और उनके घर जाएंगे। अब ईशा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान ईशा से पूछा गया कि क्या आप भाइयों के साथ रिश्ते को ठीक करने के लिए प्रयास कर रही हैं?

इस पर उन्होंने कहा कि मैं इसे इस तरह नहीं देखती हूं। यह तस्वीरें प्लानिंग के साथ वायरल नहीं हुईं। हम एक फैमिली के रूप में हम बहुत प्राईवेट हैं और एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। मुझे लगता है कि इससे किसी और का लेना-देना नहीं है कि मैं उन्हें राखी बांधूं या न बांधूं। लेकिन मुझे लगता है कि हम क्योंकि स्टार्स हैं तो लोग उस बात में दिलचस्पी लेना पसंद करते हैं।

मैं जब छोटी थी, तब से उन्हें राखी बांधती आ रही हूं। अब भी बांधती हूं। मैं यह किसी को साबित नहीं करना चाहती हूं। लोग ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग की फोटो को लेकर भावुक हो गए लेकिन हमारी एक साथ कई तस्वीरें हैं, जो हमने ली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार