न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 11 साल बाद अलग हुए ईशा-भरत, इमरान के पास अब फेरारी की जगह है फॉक्सवैगन, हुए ये बदलाव भी

एक्ट्रेस ईशा देओल के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ईशा और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने शादी के 11 साल बाद अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Feb 2024 7:37:21

2 News : शादी के 11 साल बाद अलग हुए ईशा-भरत, इमरान के पास अब फेरारी की जगह है फॉक्सवैगन, हुए ये बदलाव भी

एक्ट्रेस ईशा देओल (42) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ईशा और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का निर्णय लिया है। ईशा और भरत ने दिल्ली टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हमारे जीवन में होने वाला यह बदलाव हमारे दोनों बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। आप हमारी प्राईवेसी का ख्याल रखें। अभी तक ईशा या भरत में से किसी ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर को कंफर्म नहीं किया है।

पिछले दिनों इस बात का अंदेशा जता दिया गया था कि जल्द ही ईशा और भरत अलग हो सकते हैं। भरत कई मौकों पर देओल फैमिली के साथ नहीं दिखे थे। ऐसे में फैंस के मन में भी शंका उठने लगी थी। गौरतलब है कि ईशा दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी और सुपरस्टार धर्मेंद्र की बेटी हैं। उन्होंने 29 जून 2012 को भरत के साथ सात फेरे लिए थे। इन्होंने बेहद सादगी से इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। साल 2017 में ईशा ने राध्या और साल 2019 में मिराया के माता-पिता बने थे।

शादी से पहले काफी लंबे वक्त तक ईशा और भरत ने एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों को अक्सर पार्टी या किसी इवेंट में एकसाथ देखा जाता था। ईशा ने साल 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘धूम’, 'ना तुम जानो ना हम', 'क्या दिल ने कहा', ‘हाईजैक’ और ‘प्यारे मोहन’ सहित कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 2022 में अजय देवगन की ‘रुद्र : द एज ऑफ डार्कनेस' से अपना ओटीटी डेब्यू किया।

esha deol,bharat takhtani,esha bharat,actress esha deol,esha daughters,dharmendra,Hema Malini,imran khan,actor imran khan,aamir khan,ira khan,imran khan comeback

इमरान खान ने आयरा की शादी में पहना था 10 साल पुराना सूट

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान कई सालों के ब्रेक के बाद फिर से फिल्मी दुनिया में लौटने को तैयार हैं। वे पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो चुके हैं। इमरान जनवरी में आमिर की बेटी आयरा खान की शादी में भी नजर आए थे। अब उन्होंने वोग को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बदली जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इमरान ने बताया कि वे साल 2016 से अपने बाल खुद काट रहे हैं।

वे पिछले एक दशक से एक ही चश्मा पहन रहे हैं। आज भी वे वही सूट पहन रहे हैं जिसका जिक्र उन्होंने 10 साल पहले किया था। इसी सूट को उन्होंने आयरा की शादी के दो फंक्शन में पहना था। इमरान ने कहा कि मैं सस्टेनबल लाइफ में विश्वास रखता हूं। मैंने सारी लग्जरी से किनारा कर लिया है। मेरी प्रिय चेरी-लाल फेरारी भी हटाकर उसकी जगह एक आम फॉक्सवैगन कार ले ली है। मैं आलीशान पाली हिल बंगले से भी मूव कर चुका हूं। मैं अब बांद्रा के एक अपार्टमेंट में रहता हूं। मैंने जीवन में कई बदलाव किए और उसे सरल बनाया है।

मेरी किचन में केवल तीन प्लेट, तीन कांटे, दो कॉफी मग और एक फ्राइंग पैन है। एक वक्त ऐसा था जब मैं एक भी फोन कॉल और ईमेल का जवाब दिए बिना नहीं रह पाता था। अब फोन से थोड़ा दूर ही रहता हूं। उल्लेखनीय है कि इमरान अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हो चुके हैं। दोनों बेटी इमारा की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। इमरान इन दिनों एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। इमरान आखिरी बार फिल्म 'कट्टी बट्टी' में कंगना रनौत के साथ दिखे थे। उनके खाते में ‘जाने तू या जाने ना', 'डेल्ही बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी फिल्में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम